अयोध्‍या में फौज तैनात की जाए, भाजपा मंदिर के नाम पर किसी हद तक जायेगी , लेकिन मंदिर नहीं बनाएगी : अखिलेश यादव - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 23 November 2018

अयोध्‍या में फौज तैनात की जाए, भाजपा मंदिर के नाम पर किसी हद तक जायेगी , लेकिन मंदिर नहीं बनाएगी : अखिलेश यादव


उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अयोध्‍या में राम मंदिर मामले में जानमाल के भारी नुकसान की आशंका जताई है. मध्‍य प्रदेश के पन्‍ना में अपनी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे अखिलेश ने कहा कि भाजपा किसी भी हद तक जा सकती है. उन्‍होंने मांग की कि सुप्रीम कोर्ट को अयोध्‍या में फौज लगाकर सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम करने के निर्देश देने चाहिए. अखिलेश ने कहा कि भाजपा को न तो संविधान पर भरोसा है और न सुप्रीम कोर्ट पर. उन्‍होंने कहा कि अगर अयोध्‍या में फौज लगाने की भी जरूरत पड़े तो वो भी लगाई जाए लेकिन सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए जाएं. सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्‍मान करना चाहिए. राम मंदिर पर अध्‍यादेश लाने की बात पर अखिलेश ने कहा कि राम मंदिर पर फैसला सुप्रीम कोर्ट से ही होना चाहिए.
 

https://twitter.com/ANI/status/10659368046862376

  पिछले कुछ समय से राम मंदिर का मुद्दा जबरदस्‍त रूप से सुर्खियों में है. शिवसेना के कार्यकर्ता अयोध्‍या पहुंच चुके हैं और 25 नवंबर को उद्धव ठाकरे भी पहुंच रहे हैं. शुक्रवार को ही शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि जब 17 मिनट में बाबरी मस्जिद गिराई जा सकती है तो कानून बनाने में कितना समय लगता है.

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।