ब्यूरो कानपुर--रवि गुप्ता
थाना
नौबस्ता पुलिस और स्वाट टीम ने अवैध हथियार तस्करो को उस समय पकड़ लिया जब
ये तस्कर अवैध असलहों की खेप सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस ने पिता-पुत्र
को भारी असलहो के जखीरे के साथ गिरफ्तार कर किया है वही इनके पास से पुलिस
ने अवैध 4 रायफल ,6 बंदूक समेत 8 तमंचे बरामद किए
है। बताया जा रहा है कि ये लोग फतेहपुर से कानपुर देहात के रनिया में
असलहा
फैक्ट्री लगाने जा रहे थे। फतेहपुर खागा के रहने वाले पिता पुत्र को
मुखबिर की निशानदेही पर पुलिस ने घेराबंदी कर नौबस्ता थाना क्षेत्र के
समाधी
पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है ।जिसके बाद दोनों अभियुक्तों को जेल
भेज दिया गया है।
रवीना त्यागी एसपी साउथ ने
बताया की ये लोग पिछले कई वर्षो से अवैध असलाह बनाकर बेचने का काम करते है
ये दोनों फतेपुर के रहने वाले है और कानपुर देहात इलाके में अवैध असलाह
फैक्ट्री डालने की फिराक में थे वही पुलिस और स्वाट टीम को ने मुखबिर की
सुचना पर नौबस्ता इलाके में घेराबंदी कर दोनों को असलहो के साथ गिरफ्तार
किया है। असलहा
तस्कर नसीम और उसका बेटा जमील अवैध हथियारों की तस्करी में
फतेहपुर जिले से भी तस्करी के मामले में जेल जा चुके है।
उन्होंने यह भी
बताया कि इनका अवैध तस्करी का नेटवर्क कई
जनपदों तक फैला हुआ है । दोनो तस्कर सालो से असलहा बनाकर हथियारों की खेप
कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहपुर, औरैया समेत प्रदेश के कई जिलों में
सप्लाई कर रहे
थे। बहरहाल पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर असलहे फैक्ट्री और
तस्करी के तार तलाशने में जुटी हुई है।
वही संवेदनशील हो
चुके अयोध्या में असलहा तस्करी के कनेक्शन के एंगल पर भी पुलिस पड़ताल कर
रही है। दूसरी ओर इससे पहले कानपुर में अवैध हथियारों की बरामदगी और
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के कर्मचारियों की मिलीभगत से भी जोड़ कर भी जांच की जा रही
है।



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।