रिपोर्ट - राज आर्या
नगरीय क्षेत्र के बाद अब ग्रामीण क्षेत्र में
सरकारी राशन वितरण की पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए ई-पास मशीन
का वितरण शुरू हो गया है। रुधौली तहसील में ग्रामीण क्षेत्र के 71
कोटेदारों को मंगलवार को मशीन दी गई। सांसद हरीश द्विवेदी,
उपजिलाधिकारी जॉइन्ट मजिस्ट्रेट अमनदीप डुली की मौजूदगी में तहसील सभागार
में ई- पास- मशीन वितरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इसमें नगरीय
क्षेत्रों की भांति ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थियों में आवश्यक वस्तुओं का
वितरण कराये जाने के उद्देश्य से रुधौली तहसील के उचित दर विक्रेताओं को
ईं-पास मशीन दी गई। सांसद और एस डी एम ने कहा कि ई-पास मशीन की व्यवस्था से
लाभार्थियों को समय से और पारदर्शी तरीके से राशन मिल सकेगा। अब किसी
प्रकार का घालमेल नहीं हो पाएगा।
एस डी एम अमनदीप डुली और जिला पूर्ति
अधिकारी रमन मिश्र ने कहा कि मशीनों में डाटा अपडेट और इंस्टाल होने के
उपरांत लाभार्थियों में आवश्यक वस्तुओं का वितरण ई- पास- मशीनों के माध्यम
से कराया जाएगा। डिविजनल मैनेजर राघवेंद्र कुमार, इंजिनीयर अवनीश कुमार,
बृजलाल,सप्लाई इंस्पेक्टर रामप्रसाद ,कृष्णचन्द पाण्डेय, रामचंद्र ,अर्जुन
मौर्या ,रघुपति,अमृत लाल कनौजिया, अयोध्या प्रसाद आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।