ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
मां गंगा को स्वच्छ व निर्मल बनाये रखने के उद्देश्य से नमामि गंगे
प्रकल्प भारतीय जनता पार्टी के कानपुर उत्तर , दक्षिण, ग्रामीण के संयुक्त
तत्वावधान में मंगलवार को शहर के प्रमुख सरसैया घाट में दीपावली व कार्तिक
पूर्णिमा पर अपने घरों के गणेश लक्ष्मी व पूजन सामग्री घाटों पर छोड़ गए आज
उन्हें एकत्र कर कृत्रिम तालाब में विसर्जित किया।
पूजन की मूर्तियों को भी दे उचित सम्मान
नमामि
गंगे प्रकल्प के माध्यम से पूरे शहर के तमाम घाटों पर दिवाली , छठ पूजा और
कार्तिक पूर्णिमा के दौरान लोगो के द्वारा घाटों पर छोड़ी गई गणेश लक्ष्मी व
अन्य मूर्तियों और पूजन सामग्री को नमामि गंगे के माध्यम से स्वच्छ रखने
का अभियान चलाया जा रहा है जिसमें इन सभी मूर्तियों के कलेकशन व पूजन
सामग्री को एकत्र कर उन्हें एक कृत्रिम तालाब में विसर्जित किया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि यह शहरवासियों के लिए अनोखा प्रकार का एक प्रेरणा देने का भी कार्यक्रम है
लोग
त्योहार बड़ी धूम धाम से मनाते है पूजा करते है , और उसके बाद एक साल के
बाद उन मूर्तियों को घाटों पर छोड़ कर चले जाते है उन्हें इन मूर्तियों व
पूजन सामग्री को ऐसे नही छोड़ना चाहिए बल्कि उन्हें एक जगह स्थान बनाकर उनका
सम्मान कर उनका विसर्जन करना चाहिए उन्होंने सभी शहरवासियों से अपील भी की
है कि इस काम में लोग आगे आकर इन मूर्तियों को यथास्थान पर सम्मान के साथ
विसर्जन करें।
हम इसके लिए जिलाप्रशासन से बात करेंगे कि जिस तरह से
स्वच्छता अभियान चलता है कि उसमें देवी देवताओं के लिए हर वार्ड में एक एक
स्थान बनाया जाए वहां इनके कर्मी रहे और कृत्रिम तालाब बनाकर लोग इन्हें
विसर्जित करें। प्रदेश संयोजक श्रीकृष्ण दीक्षित, अनूप चौधरी,मनोज
शुक्ला,रविकांत शुक्ल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।