रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
फर्रुखाबाद की सरकारी गौसदन
कटरी धर्मपुर में भूंख से लगभग 100 अधिक गायों की मौत होने के बाद
लगातार खबर के बाद में भूखी गायों को उनका हक दिलाने की मुहीम चल रही
है| जिसके बाद सांसद मुकेश राजपूत गौसदन पंहुचे| उन्होंने अधिकारीयों को
निर्देश दिए और वापस लौट गये|सांसद के गौसदन का निरीक्षण किया और गायों को
डाला गया भूसा चेक किया
गौसदन में दो गायों की मौत हो गयी| अपनी नाकामी
छुपाने के लिए नगर पालिका ने मरी गायों को गौसदन के निकट ही दफन कर दी| जिस
पर हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा की जो गायें
सुबह जमीन में दफन की गयी है उनका निकाल कर पोस्टमार्टम होगा| इसके बाद ही
हिन्दू महासभा यंहा से जायेगी| जिस पर एक दूसरे हिन्दू संगठन के नेता ने
आपत्ति कर दी| बाद में जिला प्रशासन पोस्टमार्टम के मुद्दे को टाल गया|
सांसद के आने से इतना जरुर था की भूसे में पानी मिला दिया गया| लेकिन
दाने का नामो निशान नही था| जिसके बाद उन्होंने गायों को खिलाने वाला दाना
सांसद ने देखा| पालिका कर्मियों ने बताया की दाना 20 रूपये किलो आता है|
लेकिन जो दाना सांसद ने देखा उसमे चावल की कनी थी| जिस पर पालिका को
निर्देशित किया गया की गेंहू का दाना पिसाकर गायों को खिलाया जाये|
उन्होंने अपने साथ लाये गुड से गायों का मुंह मीठा कराया| इसके साथ ही
उन्होंने प्रकाश की व्यवस्था के लिये सोलर लाइट लगवाने का वादा किया| चैनल
में खबर चलने के बाद जिलाधिकारी मोनिका रानी के द्वारा दिये गये निर्देशों
पर कुछ अमल होता नजर आया| गौसदन में महीनों बाद पालिका से भेजे गये
कर्मियों ने झाड़ू लगायी| लगभग दो महीने से पकड़ी गयी गायों ने हरा चारा नही
देखा| काफी प्रयास के बाद भी जिला प्रशासन चारे में दाने की मात्रा बढ़ा नही
सका| जिससे सांसद के पंहुचने के बाद भी गायों को भर पेट चारा नही मिल सका|
गाय भूखी ही रही|
सांसद मुकेश राजपूत के सामने एसडीएम व प्रभारी ईओ अमित असेरी व पशुधन विभाग के सीबीओ डॉ० राजकिशोर ने कहा की विभाग के पास वजट नही है| जिस कारण वह गायों की देखरेख ठीक से नही कर पा रहे है| उन्होंने कहा की कुछ समाजिक लोग यदि मदद करे तो गायों को पर्याप्त चारा मिल सकेगा|सांसद मुकेश राजपूत भी कुल मिलाकर जिला प्रशासन के साथ खड़े नजर आये| उन्होंने कहा की जो अभी तक गायें मरी है वह वृद्ध और बीमार थी| जिस कारण उनकी मौत हुई| उन्होंने कहा की जिला प्रशासन व्यवस्था में लगा है| उन्होंने बताया की गायों और जानवरों की सेवा करना अकेले सरकार का ही काम नही है| समाज को भी गायों की सेवा करनी होगी| उन्होंने कहा की आगे से कोई भी गाय मरेगी तो उसका पोस्टमार्टम कराया जायेगा| जाँच करायी जायेगी| जो दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी|
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।