ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
शहर के जाजमऊ इलाके की एक टेनरी में अचानक आग लग गई।आग लगते ही टेनरी में
अफरा तफरी मच गई ओर टेनरी में काम कर रहे मजदूर इधर उधर भाग कर किसी तरह
अपनी जान बचाई ।थोड़ी ही देर में आग ने अपना विजराल रूप ले लिया और धू धू कर
जलने लगी
टेनरी के कर्मचारियो ने आग लगने की सूचना दमकल विभग को दी ।मौके
पर पहुची दमकल की कई गाड़िया आग को बुझाने में जुटी हुई है।जाजमऊ इलाके में
अल्लाहदास टेनरी में शनिवार की सुबह अचानक स्प्रे डिपार्टमेंट में आग लग
गई ।इस दौरान वहां पर काम कर रहे मजदूरों में अफरा तफरी मच गई और मजदूरों
ने किसी तरह मौके से भाग कर बिल्डिंग से नीचे आये और टेनरी के मैनेजर को
घटना की जानकारी दी ।जिसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई लेकिन जब तक दमकल
विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुचती आग ने अपना विकराल रूप ले ओर पूरी टेनरी
को अपनी चपेट में ले लिया बताया जा रहा है
कि आग स्प्रे डिपार्टमेंट में आग
लगने की वजह से आग बड़ी हो गई क्योकि स्प्रे डिपार्टमेंट में केमिकल का
प्रयोग ज्यादा होता है । मौके पर एक दर्जन गाड़िया पहुच कर आग को काबू करने
में जुटी हुई है।तारिक खान ने बताया कि एक टेनरी में आग लग गई आग से लाखों
का नुकसान हुआ गई आग ने थोड़ी ही देर में पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले
लिया और धू धू कर जलने लगी ।फायर अधिकारी ने बताया कि एक दर्जन गाड़िया
मौके पर पहुच कर आग को काबू करने में जुटी हुई है यह आग स्प्रे डिपार्टमेंट
में लगी हुई है
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।