संपादक -वी० कुमार
यूपी के लखनऊ होटल एम जे इंटरनेशनल में एक सेमीनार में तहकीकात न्यूज़ का बिस्तार सीएमडी धर्म प्रकाश के निर्देशन में हुआ।कर्नाटक, मध्यप्रदेश, दिल्ली,यूपी के सभी जिलों में एक साथ डिजिटल न्यूज़ की शुरुआत की गई। सेमीनार में डिजिटल न्यूज़ के उद्देश्यों के संबंध में जानकारी देते हुए सीएमडी ने कहा कि तेजी से बदल रहे दिनचर्या में त्वरित खबरें जन- जन तक पहुंचाने में डिजिटल मिडिया का अहम योगदान है। जिसमें तहकीकात की निश्पक्षता व त्वरित गति से आम अवाम की आवाज खबर बन कर सामने लाकर न्याय दिलाने में मददगार साबित होगा।
यूपी हेड महेंद्र मिश्र ने कहा अपनी निश्पक्षता एंव बेबाक खबरों के कारण एक साल में देश के कोने कोने में अपनी पहचान और विश्वसनीयता कायम कर लिया है।जिसका परिणाम यूपी सहित देश के बिभिन्न प्रदेशो में शुरू हो गया ।
चीफ रिपोर्टर चंद्र मोहन तिवारी ने कहा कि जिस निर्भिकता एंव तेजी से खबरें पहुंचाई जा रहीं हैं। प्रतिस्पर्धा में हमारा न्यूज़ कम समय में सबसे आगे निकला हैं।
यूपी न्यूज़ डायरेक्टर विनय ब्यास ने सेमीनार में कहा, मिडिया एक ऐसा माध्यम हैं जिससे लोकतंत्र को जिंदा रखा जा सकता है।इस चौथे स्तम्भ से समानता का अधिकार जिंदा बचा हुआ है। ऐसे में सभी रिपोर्ट की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। रिपोर्टों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा न्याय की लड़ाई कठिन है,देश को आजाद कराने से लेकर बिभिन्न क्रांति में रिपोर्ट के कारण सकारात्मक परिणाम देखने को मिला है।
कार्यक्रम में संपादक वी० कुमार ने कहा निश्पक्ष पत्रकारिता सत्ता एंव समाज का मार्ग दर्शन करती है। जिससे लोकतंत्र को नया आयाम मिलता है।
कार्यक्रम में वृजेश शर्मा,रबि गुप्ता , बिमलेश जयसवाल,तेज प्रताप जायसवाल,सब्बीर खान, कृपाशंकर,राज आर्या, अलखराम वर्मा,अशीष वाजपेई, राकेश कुमार वर्मा,जगदीश प्रसाद वर्मा, राजीव सिंह, शशांक अवस्थी, राजित राम,बिशाल शर्मा,सत्य प्रकाश चौधरी,नीलू वर्मा, सबिता मौर्या,विराट चौधरी, पुनीत मिश्र,बलराम चौरसिया, उपस्थित रहें।



Very good congregation
ReplyDeleteसराहनीय कदम।
ReplyDeleteWish you very much and congratulations to all family members of tahkikat news
ReplyDelete