रिपोर्ट - अरविन्द शर्मा
प्रधानमंत्री मोदी के नोटबन्दी की घोषणा के बाद बैंक में जन्मे खजांचीनाथ पर पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की कृपा लगातार बरस रही है। अब इसे अखिलेश का चुनावी मुद्दा कहा जाए या मानवता की मिसाल। दो वर्ष के हुए खजांची को प्रत्येक वर्ष अखिलेश उपहार देते हैं। मुफलिसी से गुजर रहे खजांची परिवार को इस बार उन्होंने अत्याधुनिक तरीके से कंक्रीट निर्मित दो आवास मुहैया कराने का फैसला लिया है।
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर समाजवादी पार्टी से पूर्व ब्लाक प्रमुख रसूलाबाद सुरेश यादव ने खजांची नाथ के ननिहाल अनन्तपुर धौकल व उसके गांव सरदारपुर गांव में जाकर आवास के लिए जगह का स्थलीय निरीक्षण किया है एवं खजांची की मां सर्वेसा देवी की समस्याएं सुनी। बताया गया ये आवास नोएडा के आरकॉम कंपनी के इंजीनियर द्वारा निर्मित किया जा रहा है, जो खजांची के जन्म दिवस पर 2 दिसंबर को उसे तोहफे के रूप में दिया जाएगा।

खजांची को जन्मदिन पर मिलेगा उपहार
बताते चले कि केंद्र में बीजेपी सरकार आते ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 8 नंवबर 2016 को देश मे नोटबन्दी की घोषणा की थी, जिसमें झींझक क्षेत्र के ग्राम सरदारपुर जोगी डेरा निवासिनी गर्भवती महिला सर्वेशा देवी 2 दिसम्बर को आवास के लिए आई धनराशि निकालने गयी थी।यहां प्रसव पीड़ा होने पर उसने बच्चे को जन्म दिया था। उस बच्चे का नाम पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव ने खजांची नाथ रखा था ।पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रति वर्ष खजांचीनाथ का जन्म दिवस पार्टी कार्यालय में बड़ी धूमधाम से मनाते है। लेकिन हालातों के चलते खजांची का परिवार अपने ननिहाल आ गया। इस समय परिवार मुफलिसी की जिंदगी गुजार रहा है। इन हालातों में अनंतपुुुर धौकल पूर्व प्रधान एवं सपा नेता सर्वेश सिंह उर्फ नीरू ने हर संभव मदद की।
अखिलेश यादव ने आवास की घोषणा की
अखिलेश यादव ने
गंभीरता से लेते हुए खजांची के परिवार अत्याधुनिक रूप से निर्मित आवास देने
की घोषणा करते हुए रसूलाबाद पूर्व ब्लाक प्रमुख को खजांची के गांव भेजा।
खजांची नाथ की माँ का कहना है कि सरदारपुर जोगी डेरा में जो आवास मिला था,
वो गुडवत्ता विहीन होने के चलते कभी भी गिर सकता है, जिसकी वजह से वो अपने
परिवार सहित अपने मायके अनन्तपुर धौकल में रहती है। अनन्तपुर धौकल में
झोपड़ी में रह कर खजांची नाथ का परिवार जीवन यापन कर रहा था। अखिलेश यादव ने
अत्याधुनिक तकनीकी से लखनऊ में तैयार किये गए आवास जल्द ही क्रेन से
खजांची नाथ के गांव सरदारपुर व ननिहाल अनन्तपुर धौकल में लाये जाएंगे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।