बाराबंकी, ललितपुर व सीतापुर में जनसभा रैली करेंगे - हार्दिक पटेल - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 15 November 2018

बाराबंकी, ललितपुर व सीतापुर में जनसभा रैली करेंगे - हार्दिक पटेल

मिडिया डेस्क
 
गुजरात के पटेलों के लिए आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन करने वाले पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने यूपी की योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अगर शहरों, जिलों व मंडलों के नाम बदलने से ही विकास होता है तो देश के 125 करोड़ लोगों का नाम बदलकर राम रख दो, रामराज्य आ जाएगा।
 
 
 
 हार्दिक पटेल लखनऊ में थे जहां पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि अगले दो महीने में हम यूपी में किसानों व युवाओं के मुद्दे पर बाराबंकी, ललितपुर व सीतापुर में जनसभा करेंगे और लोकसभा चुनाव के पहले वाराणसी में एक महारैली करेंगे।
 
 हार्दिक ने चुनाव लड़ने की संभावना से इंकार किया और कहा कि मैं जब भी राजनीति में आऊंगा तो जनता की समस्याओं के समाधान की लिस्ट के साथ आऊंगा।

अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर हार्दिक ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार व वर्तमान सरकार के कुल मिलाकर 10 साल के कार्यकाल में राम मंदिर मुद्दे का कोई समाधान नहीं निकला। राम मंदिर मुद्दे पर जनता को गुमराह करना ठीक नहीं। राम मंदिर जितना महत्वपूर्ण है उतना ही महत्वपूर्ण युवाओं व किसानों का मुद्दा है।

हार्दिक ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार में संस्थान कमजोर हुए हैं। आरबीआई और सीबीआई के मुद्दे पर जनता को सवाल पूछने चाहिए।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।