ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
उड़ान एक आशा फॉउंडेशन के तत्वावधान में बाल दिवस के अवसर पर फूलबाग स्थित
बालभवन में दिव्यांग बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया
गया। इस कला प्रतियोगिता में इन दिव्यांग बच्चों ने अपनी कला की प्रतिभा
को उकेरा। शानदार ड्राइंग बनाकर जिसमें खास तौर पर एक बच्चे ने पूर्व
प्रधानमंत्री चाचा नेहरू और वर्तमान प्रधानमंत्री मोदी जी का स्केच बनाकर
हाल में मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।
कुछ करने का जज़्बा इनमें भी
बाल
दिवस के उपलक्ष्य पर जगह जगह कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही
है इसी क्रम में उड़ान संस्था द्वारा दिव्यांग बच्चो के लिए कला
प्रतियोगिता
का आयोजन किया जहां इन दिव्यांग बच्चो
ने एक से बढ़कर एक चित्र बनाकर कला का प्रदर्शन किया किसी ने कमल का फूल तो
किसी ने तितली, उगता हुआ सूरज और ट्रेफिक लाइट ,पर्यावरण को स्वच्छ रखने
वाले चित्र ,पटाखे से हो रहे प्रदूषण के चित्र बनाये और खास बात यह रही कि
एक बच्चा नितेश ने आज के दिन जन्मे पूर्व प्रधानमन्त्री पंडित जवाहर लाल
नेहरू जिन्हे बच्चो से बहुत प्यार था और बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर
पुकारते थे उनका स्केच बनाया और खास बात यह कि उसी बच्चे ने वर्तमान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्केच बनाकर वहां मौजूद लोगों का दिल जीत
लिया जिस तरह से बच्चे पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू जी को प्यार करते थे वही
वर्तमान प्रधानमंत्री मोदी जी भी बच्चों की पसंद बने हुए हैं।
सेक्रेटरी
अपर्णा सिंह ने बताया कि यहाँ बाल दिवस के मौके पर कला प्रतियोगिता का
आयोजन किया गया जहां इन बच्चों ने अद्भुत कला का प्रदर्शन कर अपनी कला को
उकेरा यहाँ खास तौर पर नेहरू जी और मोदी जी का बच्चे ने स्केच बनाया जो
लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा इन बच्चो का जज़्बा देखने बनता है कुछ करने
की ललक इनमें साफ तौर पर देखी जा सकती है। इस अवसर पर अर्चना गुप्ता, जनरल
सेक्रेटरी डिम्पल गुप्ता,प्रेजिडेंट संगीता सेंगर,रूबी,कंचन,सरिता,अंशुल और
मोनिका समेत तमाम सदस्य मौजूद रहे।



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।