चीफ रिपोटर up - चन्द्र मोहन तिवारी
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ
पाण्डेय ने प्रदेश में कैबिनेट द्वारा मक्का खरीद किये जाने के फैसले का
स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया।
प्रदेश भाजपा
अध्यक्ष डा0 पाण्डेय ने मक्का खरीद के फैसले को किसानों के हितो वाला फैसला
बताते हुए कहा कि भाजपा सरकारें ही किसानों के हितों की चिन्ता करती हैं।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश में धान खरीदने का फैसला भी पहली बार
राजनाथ सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल में प्रदेश की तत्कालीन भाजपा सरकार
द्वारा लिया गया था। उसके पहले प्रदेश में धान की खरीद नहीं होती थी, अब
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने मक्का खरीद का
फैसला करके प्रदेश के किसानों को उनकी उन्नति व खुशी के लिए तोहफा दिया
है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने केन्द्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार को किसान हितैषी बताते हुए कहा कि मोदी-योगी की सरकारें लगातार किसानों के हितो और उनके कल्याण को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के हित व सुविधा के साथ-साथ उनकी आय दोगुना करने के लक्ष्य की ओर भी आगे बढ़ रही है। केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, स्वायल हेल्थ कार्ड, नीम कोटेड यूरिया, एमएसपी में वृद्धि जैसी कई योजनाओं को किसानों के हितों को ध्यान रख योजना लागू किया,
ताकि इन योजनाओं के माध्यम से
अन्नदाताओं को फायदा मिल सके। प्रधानमंत्री के किसान हित के फैसलों
को आगे बढ़ाते हुए उ0प्र0 में योगी आदित्यनाथ ने भी 2017 में
सरकार में आते ही पहली कैबिनेट बैठक में किसानों को ऋण मोचन योजना के तहत
ऋण माफ करने का काम किया। इसके साथ ही गन्ना मूल्य भुगतान जैसे अनेको
फैसलों डेढ़ सालों में योगी जी की सरकार में किए गए। डा0 पाण्डेय ने कहा कि
किसान पहले आत्महत्या करता था, उनके भविष्य के प्रति कोई चिंतित नहीं था,
लेकिन पिछले साढ़े चार सालों में केन्द्र की मोदी सरकार व डेढ़ वर्षो की योगी
सरकार ने किसान को प्राथमिकता देते हुए उनके हितों के लिए निरंतर योजना
बनाते हुए उसे लागू कर रही है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।