नागरिक एकता पार्टी ने शिवसेना प्रमुख का पुतला फूंका - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 27 November 2018

नागरिक एकता पार्टी ने शिवसेना प्रमुख का पुतला फूंका





   
 तहकीकात  न्यूज़ डेस्क लखनऊ 

नागरिक एकता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो० शमीम खान  के नेतृत्व में शिव सेना प्रमुख उद्दव ठाकरे का हजरतगंज चौराहे पर भारी संख्या में मौजूद नागरिक एकता पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका |  खान द्धारा कहा गया कि उद्दव ठाकरे आज राजनैतिक लाभ लेने के लिए उत्तर भारतीयों के अराध्य देव राम लला की भूमि के पूजन व दर्शन करने को व्याकुल है, जबकि इससे पूर्व इसी शिव सेना के लोगों व शिवसेना प्रमुख ने उत्तर भारत के लोगों को मुम्बई में दौड़ा-दौड़ा कर मारा-पीटा व मुम्बई से भगाने के साथ ही अत्याधिक अपमानित व प्रताड़ित किया था |



  उत्तर भारत के रहने वाले लोगों और  खासकर उत्तर प्रदेश के हिन्दुओं व मुसलमानों को मुम्बई में प्रताड़ित करने वाले मानवता विरोधी व भारत की एकता अखंडता को गुंडागर्दी से खण्डित करने को अमादा उद्दव ठाकरे व शिवसेना के लोगों को अयोध्या यात्रा पर पाबंदी नहीं लगाने वाली भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री की जहाँ नागरिक एकता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमीम खान द्धारा निन्दा की गई, वहीँ नागरिक एकता पार्टी के भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने शिवसेना प्रमुख उद्दव ठाकरे के विरुद्ध मुर्दाबाद व वापस जाओ के जोरदार गगनचुंबी नारें लगाये |


No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।