रिपोर्ट - अरविन्द शर्मा
यूपी
का एक ऐसा जिला भी है, जहां के जिला अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा के लिए
पुलिस चौकी बनाई जा रही है। सोचकर आप भी हैरत में पड़ गए होंगे कि आखिर
अस्पताल में मरीजों का ही आवागमन होता है, जो कि अस्वस्थ्य होकर खुद लाचार
होते हैं, ऐसे में उन्हें किसका भय होगा, लेकिन कानपुर देहात के जिला
अस्पताल का हाल कुछ ऐसा ही है,
जहां मरीजों की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी
बनाकर उनकी सुरक्षा की जाएगी। क्योंकि यहां मरीजों को भी खतरा है। दरअसल
यहां के जिला अस्पताल का यह आलम है कि यहां आस पास चल रहे निजी नर्सिंग होम
के बिचौलिए जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को बहला फुसलाकर अपने
नर्सिंग होम में भर्ती कराते है, और अपना कमीशन लेकर फिर दूसरे मिशन पर
निकल पड़ते है।
एजेंट करते हैं दबंगई
विगत
दिनों जिलाधिकारी के सामने जिला अस्पताल के कुछ चिकित्सकों की इस मामले
में सांठगांठ की बात भी संज्ञान में आई थी। इसको लेकर डीएम ने गंभीरता से
लेते हुए सीएमओ को निर्देशित किया था। और इस तरह का कृत्य पैये जाने पर
कार्यवाही की बात भी कही थी। बताया जाता है कि ये नर्सिंग होम के एजेंट
पहले तो मरीज के साथ आने वाले तीमारदारों से काम पैसे खर्च में अच्छा इलाज
होने की बात कहकर ले जाते है और जब तीमारदार मना करते हैं तो ये दबंगई पर
अमादा हो जाते है। यहां तक कि कुछ मामले जिला अस्पताल के मरीजों को जबरन
निजी नर्सिंग होम ले जाने के सामने आए है। जिसमे तीमारदारों ने पुलिस से
शिकायत भी की थी।
बनाई गई पुलिस चौकी
आये
दिन जिला अस्पताल में इन एजेंटों को लेकर मरीजो व एजेंटों में विवाद होते
रहते हैं। इसके चलते जिले के आला अधिकारियों ने मामले को भांपते हुए
सक्रियता दिखाई है। उन्होंने मरीजों की सुरक्षा एवं इन बिचौलियों पर कड़ी
नजर रखने के उद्देश्य से जिला अस्पताल में पुलिस चौकी बनाने की बात कही है।
इसके लिए इसके लिए जिला अस्पताल में इमरजेंसी कक्ष के पास बने कक्षों में
पुलिस चौकी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। हालांंकि जिले के पुलिस कप्तान
ने बीते दिन अस्पताल पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल सब इंस्पेक्टर
सुनील कुमार को तैनात भी कर दिया गया है। जल्द ही पूरा स्टॉफ तैनात कर
दिया जाएगा।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।