फर्रुखाबाद - कटरी धर्मपुर गौसदन में बंद की गयी आवारा गायों की हो रही लगातार मौत की खबर का असर - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 20 November 2018

फर्रुखाबाद - कटरी धर्मपुर गौसदन में बंद की गयी आवारा गायों की हो रही लगातार मौत की खबर का असर

रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा

फर्रुखाबाद में खबर का असर हुआ है नगर पालिका के द्वारा पशु पालन विभाग के कटरी धर्मपुर गौसदन में बंद की गयी आवारा गायों और गौवंश की हो रही लगातार मौत की खबर पर चलाई थी | खबर का सज्ञान लेकर गौ सेवा संघ के प्रान्तीय सचिव वासुदेव पटेल ने गौसन का दौरा किया और उसकी दुर्दशा देखकर काफी आक्रोशित दिखे| 


वासुदेव पटेल ने बताया की गौवंश व गायों को यंहा बहुत कष्ट व दुर्दशा है| इस में नगर पालिका व जिलाधिकारी बराबर के दोषी है| नगर पालिका की नियमावली में मबेशियो की देखभाल करने की जिम्मेदारी है| गायों को पर्याप्त चारा नही मिल रहा है| जिससे उनका शरीर जर्जर हो गया है| जिससे गौवंशो की लगातार मौत हो रही है| 
उन्होंने कहा की उनके सामने ही दो गौवंश भूख से तडप-तडप के दम तोड़ रहे है| इसकी व्यवस्था यदि तत्काल जिला प्रशासन ने दुरस्त नही की तो बड़ी रणनीति बनायी जायेगी| प्रान्तीय सचिव ने कहा की गौसदन में गायों की दुर्दशा की पूरी रिपोर्ट सीएम योगी को मिलकर आठ दिनों के भीतर दी जायेगी| जो भी दोषी होगा उसे किसी भी कीमत पर छोड़ा नही जायेगा| सरकार गायों को लेकर पूरी तरह से लगी हुई है| लेकिन अफसर सरकार की मंशा के अनिरूप कार्य नही कर रहे| इससे भी सीएम को अवगत करायेंगे| 

उन्होंने बताया की पकड़ी गयी गायों को चारा देने के लिये नगर पालिका की जिम्मेदारी है| यह उनकी नियमावली है|जिस पर अब जिला प्रशासन अभी तक मौन है | ना ही नगर पालिका की तरफ से कोई मजबूत पहल की जा रही है| ईओ एसडीएम सदर केबल फोन पर ही अधिकारीयों को दिशा निर्देश देकर इतिश्री कर रहे है| अब सामाजिक संगठनों ने भी आन्दोलन की राह पकड़ ली है|  इसके साथ ही उन्होंने कहा की इसमे जिम्मेदार आमजन मानस भी है जो गाय का दूध तो खा लेते है| लेकिन बाद में उन्हें छोड़ देते है|

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।