तहकीकात न्यूज़ डेस्क
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज हरदोई के वकीलों के एक प्रतिनिधिमण्डल तथा बेरोजगारी
मुक्त क्रांति यात्राके सदस्यों ने भेंट की। यादव ने उनसे सहानुभूति
जतायी और सहयोग का आश्वासन दिया।
हरदोई बार एसोसिएशन के
उपाध्यक्ष सुधीर सिंह के साथ आए प्रतिनिधिमण्डल ने अखिलेश यादव
को बताया कि हरदोई पुलिस ने अधिवक्ता अनिल यादव को गलत धाराओं में चालान कर
जेल भेज दिया। यादव का भाजपा के एक नेता से कुछ विवाद हो गया था।
भाजपा नेता ने अपने सहयोगियों के साथ अनिल यादव पर हमला किया लेकिन माधोगंज
थाने की पुलिस ने सत्ताधारी दल के नेताओं के दबाव में अनिल यादव व
उनके भाई का चालान कर जेल भेज दिया। वकीलों ने मांग की है कि माधोगंज थाने
के पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
पीड़ित अधिवक्ता धीरेन्द्र यादव (प्रदेश सचिव छात्रसभा) के साथ आए थे।
अधिवक्ता प्रतिनिधिमण्डल में सर्वश्री अनिल यादव, संजय सिंह, सुधीर सिंह,
अजय यादव, रामप्रताप (मंत्री) रनवीर यादव, मो0 आलम, बृजेश कुमार सैनी तथा
शैलेन्द्र कुमार शामिल थे।
बेरोजगारी मुक्त
क्रांतियात्रा के सदस्यों ने नौजवानों को ज्यादा से ज्यादा सरकारी रोजगार
देने और बेरोजगार नौजवानों को बिना ब्याज शर्त के 10 लाख रूपए बैंकों से
कर्ज दिलाने की मांग की है। बेरोजगारी मुक्त क्रांतियात्रा के
प्रतिनिधिमण्डल में सर्वश्री विनीत कुशवाहा, मनोज क्रांतिकारी, अमित यादव,
पंकज क्रांतिकारी, अवधेश, विशाल, अच्छेलाल, सुरेन्द्र, भजन, विजय, रमेश
अलीम, आनन्द, प्रवेश, शिवमपाल, आशीष, पुष्पेन्द्र, कुलेन्द्र, वीरेन्द्र,
सुरेन्द्र, लालू यादव, हरिकेश, अंकित, आशुतोष पाण्डेय, लाल बहादुर,
जितेन्द्र आदि शामिल थे।
क्रांतियात्रा के युवा सदस्यों
ने अखिलेश यादव के नेतृत्व के प्रति विश्वास जताते हुए कहा कि
समाजवादी सरकार में ही युवाओं को सम्मान तथा अधिकार मिले थे। नौजवानों को
बेरोजगारी भत्ता मिला था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं के भविष्य
के साथ खिलवाड़ किया है और उन्हें रोटी-रोजी से भी वंचित कर दिया है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।