रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
फर्रुखाबाद
में कमल संदेश बाइक रैली में विधायक, सांसद से लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं
ने यातायात नियमों की खुलकर धज्जियाँ. रवाना उङाई । रैली से पहले
कार्यकर्ताओं में पानी एवं खाना के पैकेट के लिए मारामारी मच गई।मारामारी
के दौरान सांसद मुकेश राजपूत ने लोगो को समझाकर मामला शांत कराया ।अर्राह
आवाजपुर स्थित सब्जी मंडी बाइक सवार भाजपा कार्यकर्ता एकत्र होने लगे।
भाजपा के जिलाअध्यक्ष डा0 भूदेव राजपूत ने माइक से कार्यकर्ताओं से रैली
रवाना होने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया सबसे आगे
भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बाइकों से धीरे-धीरे चलेंगे। प्यास
से व्याकुल एक कार्यकर्ता दुकानदार से पानी लेने गया तो दुकानदार ने मंडी
में मात्र एक नल चालू होने व उससे भी गंदा पानी निकलने की शिकायत करते हुए
सांसद और विधायकों को कोसा।जिन कार्यकर्ताओं को मुफ्त में पेट्रोल मिल गया
वो काफी खुश नजर आए और तेल न मिल पाने वाले कार्यकर्ता मायूस हो गए।
रैली
रवाना हुई रैली रवाना होते ही जिला अध्यक्ष के निर्देशों की धज्जियां उड़
गई मंदिर के पास बाइक रैली रोकी गई और माइक से नगर विधायक मेजर सुनील दत्त
द्विवेदी को आगे आने के लिए कई बार कहा गया। वरिष्ठ नेता सत्यपाल सिंह ने
बड़ा झंडा लेकर कार्यकर्ताओं को नियंत्रित किया।यात्रा में यातायात नियमो
की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गई।बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं समेत किसी ने
हैल्मेट.नही लगाया बिना हेलमेट के एक बाईक पर तीन तीन सवारियां बैठाकर नजर
आये
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।