
ब्यूरो उत्तर प्रदेश महेंद्र मिश्रा
प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से सांस्कृतिक विकास की एक नई ज्योति जगी है। अयोध्या का दीपोत्सव इसका गवाह बनेगा जब दक्षिणी कोरिया की प्रथम महिला किमजोंग सुक इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगी। इस आयोजन में देश-दुनिया के करीब नौ सौ कलाकार अपनी प्रस्तुति देने आ रहे हैं।
प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने बताया कि एक ओर जहां मुस्लिम देश इंडोनेशिया के कलाकार रामलीला की प्रस्तुति देंगे तो दूसरी ओर श्रीलंका, रूस व त्रिनिदाद सहित अलग-अलग महाद्वीपों के कुल सात सौ कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से भारत और उत्तर प्रदेश से अपने सांस्कृतिक रिश्तों की डोर मजबूत करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार के कार्यकाल में अयोध्या में होने वाला दीपोत्सव दूसरे वर्ष ही नई ऊचाईंयां हासिल करने की तरफ बढ़ गया है।
प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने कहा कि कई देशों के कलाकारों की इस कार्यक्रम में भागीदारी करने होना यह साबित करता है कि अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर देश के साथ यूपी की छवि निखरी है। आज विदेशी पर्यटक उत्तर प्रदेश को एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में देख रहे हैं।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।