लखनऊ - महेंद्र मिश्रा ब्यूरो उत्तर प्रदेश
भारतीय जनता पार्टी ने आज पूरे प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों के प्रत्येक बूथ
से कम से कम 5 मोटर साइकिल के लक्ष्य को प्राप्त करते हुए केन्द्र व राज्य
सरकार के द्वारा जनहित में किये गए कार्यो को जनता के बीच पहुंचाने के
उद्देश्य से कमल संदेश बाइक रैली का आयोजन किया।
कार्यक्रम के संयोजक एवं
प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश
के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने वाराणसी, प्रदेश अध्यक्ष डा.
महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने चंदौली, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद
मौर्य ने फूलपुर, उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने लखनऊ और प्रदेश
महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कन्नौज में भाग लेकर कमल संदेश बाइक
रैली को रवाना किया।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि विपक्ष
जितना मोदी को घेरने का प्रयास कर रहा है उससे ज्यादा जनता उनके साथ
खड़ी हो रही है और उनकी लोकप्रियता भी बढ़ रही है उन्होंने कहा हम विकास की
सिर्फ बात नही करते अपितु बिना किसी भेद भाव के हमने ‘सबका साथ-सबका विकास’
के वादे को चरितार्थ करके दिखाया है और विकास के कीर्तिमान स्थापित किये
है। डा. पांडेय ने कमल संदेश बाइक रैली के संदर्भ में कहा कि भाजपा
कार्यकर्ताओ को प्रेरित करने और उनमें उत्साह का संचार करने के लिए इस
प्रकार के आयोजन निरंतर करती रहती है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश के 80 लोकसभा क्षेत्रों में एक ही दिन एक ही समय में इतना बड़ा आयोजन किया गया, जिसमें 10 लाख से भी अधिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करी और लगभग 6 लाख से अधिक बाइक आयोजन में शामिल हुई, निश्चित तौर पर इसका संदेश पूरे देश दुनिया मे जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी एक दिसम्बर से 15 दिसंबर तक एक और बड़ा आयोजन होने जा रहा है जिसके तहत उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में पदयात्राएं होंगी, इस पदयात्रा के माध्यम से हम अपनी उपलब्धियों, विकास योजनाओं एवम जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर सीधे जनता के पास जायेंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को आड़े
हाथों लेते हुए कहा कि एक झूठ को बार-बार बोलने से वह सच साबित नही हो
सकता। उन्होंने कहा कि विपक्ष खोई हुई सत्ता को पाने के लिए गठबंधन कर रहा
है। भाजपा ने सदैव जनभावनाओं का आदर किया है और भाजपा प्रारम्भ से ही मंदिर
निर्माण की पक्षधर है। डॉ पांडेय ने आज पूरे प्रदेश में कमल संदेश बाइक
रैली की सफलता के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
वाराणसी में रैली का शुभारम्भ करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा यह काशी की धरती है। प्रधानमंत्री मोदी का संसदीय क्षेत्र है। साढे चार साल में देश और प्रदेश में सुशासन और विकास का वातावरण बना है। वाराणसी में पिछले साढे़ चार वर्षो में विकास की एक श्रृखला हुई है। प्रधानमंत्री ने पिछली दो यात्राओं में लगभग 5000 करोड़ के कार्यो को लोकार्पित किया है। काशी से हल्दिया (बंगाल) तक के जलमार्ग का उद्घाटन कर यात्रा शुरू हो गई है।
जो सड़के 4 लेन थी उन्हें 6
लेन जो सड़के दो लेन की थी उन्हें 4 लेन तथा जो सिंगल लेन सड़के थी उन्हें
डबल लेन किया गया है। वाराणसी में बिजली के तार जो झूलते रहते थे उनसे
मुक्ति मिली, तारों को भूमिगत किया गया है। प्रदेश में बिजली घर-घर पहुंचाई
जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की छवि दुनिया के सामने रखी है। योगी
जी ने कार्यकर्ताओ का आहवान करते हुए कहा पूर्ण अनुशासन का पालन करते हुए
रैली निकालेंगे और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाये।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कमल संदेश बाइक रैली का शुभारम्भ करते
हुए कहा कि अबकी बार उत्तर प्रदेश से 73 प्लस सीटें जीताकर भेंजेंगे।
विपक्ष बिना दूल्हे की बारात है। भाजपा के पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
जैसा ईमानदार, गरीब, कल्याण के लिए तत्पर चेहरा है। भाजपा इस देश में 300
से अधिक सीटें जीतकर पुनः सरकार बनाएगी।
उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी द्वारा गरीब कल्याण के लिए जो योजनाएं चलाई गयी है उससे
गरीब, किसान, मजदूर, महिलाएं, नौजवानों को बहुत लाभ हुआ है। आज तक किसी भी
सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए कोई प्रयास नहीं किया, सिर्फ बाते करी
है। मेरा आप सबसे आवाह्न है कि माननीय नरेन्द्र मोदी के किये हुए
कार्याे को जनता तक अधिक से अधिक पहुंचाये।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।