कन्नौज में खुलेआम एक बहू ने अपने ही ससुर की न्यायालय परिसर में ही चप्पलों से की पिटाई - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 27 November 2018

कन्नौज में खुलेआम एक बहू ने अपने ही ससुर की न्यायालय परिसर में ही चप्पलों से की पिटाई

रिपोर्ट -  मोबीन मन्सुरी

 यूपी के कन्नौज में खुलेआम एक बहू ने अपने ही ससुर की न्यायालय परिसर में ही चप्पलों से पिटाई कर दी। दहेज एक्ट के मामले में सुनवाई पर आये ससुर पर महिला ने आरोप लगाया कि उसका ससुर उसके साथ आये दिन छेड़छाड़ करता है जिससे उसने तंग आकर यह कदम उठाया। 


 कन्नौज न्यायालय परिसर के गेट पर चप्पलों से पीट रही महिला कोई और नही बल्कि मार खा रहे इस शख्स की ही बहू है जिसने छेड़छाड़ से तंग आकर अपने ही ससुर की चप्पलों से धुनाई कर दी। ससुर को चप्पलों से पिटता देख आस-पास के लोगों की भीड़ लग गयी।
 
 
 भीड़ ने पिटते हुए ससुर को महिला से बचाया जिसके बाद ससुर पक्ष के बकीलों ने महिला की पिटाई कर दी जिससे मौके से पीड़िता भाग गयी तो वहीं ससुर ने बताया कि उसकी बहू उसके ऊपर छेड़छाड़ का आरोप लगा रही है जबकि उसकी बहू ने पहले से ही दहेज एक्ट का मुकदमा दर्ज करवाया है जिसकी जमानत के लिए वह न्यायालय आया हुआ था जहाॅ उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।