बस्ती - अधिकारी करते मनमानी कैसे करें किसान किसानी - चन्द्रमणि पाण्डेय - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 27 November 2018

बस्ती - अधिकारी करते मनमानी कैसे करें किसान किसानी - चन्द्रमणि पाण्डेय

 जिला संवाददाता बस्ती 

आज  उप जिला अधिकारी हरैया को किसानों के खाद, बीज, धान, गन्ना, बिजली, पानी, की समस्या को उठाते हुए रालोद प्रदेश सचिव चन्द्रमणि पाण्डेय ने एक ज्ञापन सौंपकर तत्काल समस्या समाधान कराने का आग्रह किया  पाण्डेय ने उपजिलाधिकारी हर्रैया को सौंपे ज्ञापन में बताया कि हरैया के सैकड़ों गांव में फैले सरयू नहर में विगत एक दशक से सिंचाई हेतु पानी नहीं आ रहा है


 यहां तक की बाढ के दौरान आने वाला पानी भी बीते 2 साल से नहीं आ रहा है कारण नहरों में झाड़ियों का अम्बार है जिसकी सफाई नहीं हो रही है इस संदर्भ में वह कई बार ज्ञापन व पत्राचार कर चुके हैं यहां तक कि अमहटपुल निर्माण हेतु कि अपने 23दिन के आमरण अनशन के दौरान भी इस मुद्दे को उठा चुके हैं जिस पर जिले के अधिकारियों और स्वयं सांसद ने अप्रैल माह में नहरों में पानी दिलाने का भरोसा दिलाया था किंतु आज तक पानी नहीं आया जिससे किसानों को सिंचाई हेतु काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है 

 इतना ही नहीं सरकारी गोदामों पर खाद और बीज अभी तक उपलब्ध नहीं हुआ है जिससे किसान निजी दुकानों पर अधिक दाम देकर खाद बीज लेने को मजबूर हैं इतना ही नहीं किसानों का धान कट कर तैयार है किंतु अभी तक हरैया में कहीं भी धान क्रय केंद्र स्थापित नहीं किया गया है  जिससे किसान औने पौने दाम पर अपना धान बेचने को मजबूर है विद्युत व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े विद्युत सुधार के दावे करने वाले बिजली विभाग की स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों में दयनीय है


जिसका उदाहरण क्षेत्र के सहरायें गांव में डेढ़ दशक विद्युत आपूर्ति ना पाने के चलते एक किसान नरेंद्र प्रसाद पांडे द्वारा अपने निजी नलकूप में प्रयुक्त विद्युत मोटर व अन्य उपकरण बेच दिया गया है और उसी गांव के गिरजा शंकर पांडे का निजी नलकूप आज भी बंद पड़ा है जबकि विद्युत बिल दोनों किसानों का बदस्तूर जारी है उन्होंने गन्ने की समस्या पर प्रश्न खड़ा करते हुए कहा जहां भी पुराने गन्ने का भुगतान मिलो द्वारा नहीं किया गया है 

 वहीं नए सत्र में गन्ने का दाम सरकार द्वारा तय नहीं किया गया है इतना ही नहीं बभनान चीनी मिल द्वारा रिजेक्ट गन्ना न लिए जाने से किसानों को पेड़ी गन्ना बेचने में परेशानी हो रही है फलतः गन्ना बेचकर गेहूं बोने के किसानों के सपनों पर पानी फिर रहा है उपजिलाअधिकारी हर्रैया से देश के अन्नदाता देश के पालनहार किसानों की समस्याओं पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए शीघ्र समस्या निराकरण की मांग करते हुए  पांडे ने कहा किसानों की समस्या का समाधान नहीं होगा तो हम आगामी 30ता. को जिलाधिकारी कार्यालय बस्ती बड़ी लड़ाई लड़ने को मजबूर होंगे इसके पूर्व ग्यापन देने आये किसानों ने सूखी नहरें नहीं है 


No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।