ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
बेकनगंज थाना क्षेत्र में एक शराब के लती युवक ने देर रात फ़ासी लगाकर
आत्महत्या कर ली। सुबह भाई जब उसे उठाने गया तो उसका कमरा खुला नहीं जिसके
बाद भाई ने दरवाजा तोड़ा तो देखा की युवक फ़ासी में झूल रहा था। जिसके बाद
परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का
पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नाजिरबाग
का रहने वाला इरफ़ान अहमद 45 वर्ष शराब का लती था जिसके चलते उसके बीबी
शाहिला अपने दो बच्चो के साथ पांच वर्ष पहले अलीगढ़ अपने मायके चली गई थी इस
दौरान इरफ़ान तनाव में रहता था। जिसके चलते इरफ़ान ने रविवार की रात अपने
कमरे में फ़ासी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक के भाई फुरखान ने बताया की
भाभी के मायके जाने के बाद भाई काफी तनाव में रहने लगे थे
पहले से भी
ज्यादा शराब पीना शुरू कर दिया था। कल रात भी पीकर आये थे और अपने कमरे में
चले गए। सुबह जब हमने उन्हें बुलाया तो उनके कमरे से कोई आवाज नहीं आई
जिसके बाद हमने झक कर देखा तो उनका शव फंदे में लटक रहा था। जिसके बाद हमने
घटना की जानकारी पुलिस को दी। बेकनगंज पुलिस ने बताया की शराब के लती युवक
ने आत्महत्या कर लिया जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज
दिया।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।