ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
24 घंटे के अंदर एडीजी क्राइम ब्रांच टीम ने काकादेव थाने की टीम के साथ
मिलकर बीते दिन काकादेव में लूट करने वाले दो शातिर लुटेरो अश्यम सोनकर
उर्फ नाटी व नितेश कश्यप को गिरफ्तार किया है दोनों के पास से पुलिस ने
लूटे गए 17 मोबाइल व तमंचा भी बरामद किया है। बदमाशों पर शहर भर के कई थानों में पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं।जिन्हे पुलिस ने पकड़ कर जेल
भेज दिया है
शहर में एक तरफ पुलिस लूट एंड शूट के गिरोह का भंडाफोड़ करने
में जुटी हुई है वही एसएसपी के निर्देश पर क्राइम ब्रांच व सीओ स्वरूप
नगर के साथ काकादेव थाने की पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर अनुराग
हॉस्पिटल के पीछे घेरा बंदी कर मौके पर मौजूद दो सन्दिग्ध व्यक्ति पकडे के
लिए पहुंची वही पुलिस को देख कर दोनों आरोपी मौके से भगाने लगे लेकिन
घेराबंदी के चलते पुलिस ने दोनों शातिर लुटेरों को धर दबोचा। और उनकी
तलाशी ली तो उनके पास से लूट के 17 मोबाइल ,एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद
किए हैं। पकड़े गए शातिर अश्यम सोनकर उर्फ नाटी व नीतेश कश्यप जिनके ऊपर
पहले से ही मुकदमे दर्ज है पुलिस ने उन्हें पकड़ कर जेल भेज दिया गया है.


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।