ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के तत्वावधान में
कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों ने अपनी 13 सूत्रीय मांगे न पूरी होने को लेकर
कार्य का बहिष्कार करते हुए दो दिवसीय हड़ताल रखी जहाँ आज कलेक्ट्रेट
परिसर स्थित पार्क में कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
मांगे न पूरी न हुई तो आगे आंदोलन का रास्ता तय होगा
धरने
का नेतृत्व कर रहे नितिन कुमार ने बताया कि पुरानी पेंशन और 13 सूत्रीय
मांगो को लेकर कई वर्षों से हम सभी मांग कर रहे है लेकिन अब तक कोई भी मांग
पूरी न हुई उन्होंने कहा कि की जिस तरह सरकार ने इलाहबाद को प्रयाग कर
दिया , फैजाबाद को अयोध्या कर दिया उसी तरह कलेक्ट्रेट को मिनी सचिवालय
घोषित कर दिया जाए। बीते 3 माह पहले सीएम के साथ प्रान्तीय स्तर की बैठक
हुई थी जिसमें उन्होंने आश्वशन भी दिया था इन मांगों को पूरा करने के लिए
लेकिन आज तक वह मांगे पुरी न हो सकीं तबसे लगातार हम सभी पिछले कई दिनों से
सँघर्ष कर रहे है। हमारी मांग है
सरकार कलेक्ट्रट का नाम मिनी सचिवालय
घोषित कर दे। पुरानी पेंशन बहाली की डिमांड का अब तक कोई रास्ता नही निकल
सका है, कलेक्ट्रेट लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों को नायब तहसीलदार के 10
प्रतिशत पदों पर प्रोन्नति प्रदान की जाए, समान कार्य का समान वेतन के
सिद्धान्त के आधार पर कलेक्ट्रेट कर्मियों को भी सचिवालय के बराबर वेतन
भत्ते अनुमन्य कराया जाए ऐसी तमाम मांगों के साथ हम सभी कार्य का बहिष्कार
कर दो दिवसीय हड़ताल करते हुए धरना प्रदर्शन करने को मजबूर है यदि हमारी
मांग न पूरी हुई तो आगे बड़ा निर्णय लेकर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।