ब्यूरो गोरखपुर - कृपा शंकर चौधरी
पूर्व माध्यमिक विद्यालय करमैनी क्षेत्र पिपराइच में जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ भक्तराज राम त्रिपाठी द्वारा विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिले के सम्मानित पदाधिकारीयों के अलावा ब्लाक के शिक्षकों की उपस्थिति रही। विज्ञान प्रयोगशाला के उद्घाटन के अलावा इस अवसर पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय करमैनी क्षेत्र पिपराइच में जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ भक्तराज राम त्रिपाठी द्वारा विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिले के सम्मानित पदाधिकारीयों के अलावा ब्लाक के शिक्षकों की उपस्थिति रही। विज्ञान प्रयोगशाला के उद्घाटन के अलावा इस अवसर पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय करमैनी
गोरखपुर के पिपराइच ब्लाक का उभरता विद्यालय है। वर्तमान समय में सरकारी
विद्यालयों के प्रति लोगों के सोच को धता देते हुए इस विद्यालय में
प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षा दिया जा रहा है जिससे पढ़ने वाले
विद्यार्थीयों को काफी फायदा मिल रहा है।
कार्यक्रम
के प्रारंभ में जिले से आये पदाधिकारीयों द्वारा मां सरस्वती की पूजा की गई
उसके बाद विद्यालय के छात्र नर्गिस एवं महजवी के द्वारा सरस्वती बंदना
किया गया। पूर्व-निर्धारित कार्यक्रम विज्ञान प्रयोगशाला उद्घाटन के
अंतर्गत प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष भक्तराज राम
त्रिपाठी के द्वारा फीता काट कर प्रयोगशाला का उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम
के बीच में स्कूल के बच्चों द्वारा अपने प्रतिभा को दिखाने का मौका दिया
गया जिसके अंतर्गत शिवानी, सिमरन ने बेटियों पर कविता के माध्यम से प्रकाश
डाला जबकि अन्य बच्चों द्वारा मानव पिरामिड बनाया गया एवं योगासन कर के
जीवन में इसके महत्व को समझाने की कोशिश की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत
प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कृत किया गया एवं स्वेटर वितरित किया गया।
अपने उत्कृष्ट कार्य के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक मकसूद अहमद
सिद्दीकी को भक्तराज राम त्रिपाठी के द्वारा सम्मानित किया गया एवं
विद्यालय के अन्य अध्यापक श्रीमती आशा मिश्रा, शशिकला यादव,डा॰ बन्दना सिंह
एवं अनुदेशक कृष्ण मोहन यादव को जिले से आये प्रादेशिय मंत्री राजेश
धर दूबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरेंद्र राय,जिला कोषाध्यक्ष सुधांशु मोहन
सिंह,जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र ओझा एवं ब्लाक अध्यक्ष रमाकांत
तिवारी के द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अलावा ब्लाक में अपने अच्छे काम
के लिए महेंद्र कुमार पटेल,वी के वर्मा, श्रीमती जयन्ती शुक्ला, आदि को
सम्मानित किया गया।
भक्तराज राम त्रिपाठी ने सबको
संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय के इस मुकाम तक पहुंचने में स्कूल
प्रबंधन का बहुत बड़ा योगदान है अब हमें अपने सोच में बदलाव लाने की जरूरत
है क्योंकि सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों में ज्ञान का भंडार भरा है जरुरत
यह है कि हम अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में दाखिला दिलाएं।
कार्यक्रम
के अंत में बोलते हुए जिला कोषाध्यक्ष सुधांशु मोहन सिंह ने कहा कि इस तरह
के कार्य के लिए विद्यालय धन्यवाद के पात्र हैं और गांव के लोगों का
उत्साह सराहनीय है ।



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।