ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
कानपुर पुलिस ने शातिर अपराधियों के खिलाफ एनकाउंटर का दौर चलाया हुआ है | नवम्बर माह में आठवा एनकाउंटर फजलगंज थाना क्षेत्र में हुआ जिसमे मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जवाबी कार्यवाही में पुलिस की एक गोली बदमाश के पैर में लगी जिसे पकड़ लिया गया जबकि उसका एक साथ घटनास्थल से भागने में कामयाब रहा |
कानपुर में मॉर्निंग वाकरो की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस ने मोटर साइकिल सवार दो लोगो को रोकने का प्रयाश किया तो वह पुलिस से बचने के लिए भागने लगे | बिना नंबर प्लेट की मोटर साइकिल होने के कारण पुलिस को संदेह हुआ तो वह उनका पीछा करने लगी | बदमाश भागते हुए फजलगंज इलाके में बने कंटेनर यार्ड पहुंच गए उनके पीछे पहुंची पुलिस जैसे ही नजदीक पहुंची तो एक बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया | पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए एक बदमाश के पैर में गोली मार दी जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा जबकि दुसरा बदमाश मौके का फायदा उठाते हुए भाग गया |
एसपी साउथ रवीना त्यागी के मुताबिक फजलगंज क्षेत्र में बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़ हुयी है जिसमे एक के पैर में गोली लगी है जबकि एक फरार हो गया है | घायल बदमाश आलोक सैनी उर्फ़ कपाली है जोकि काकादेव थाना क्षेत्र का रहने वाला है | इसके ऊपर पहले से ही कई थाना क्षेत्रो में वाहन चोरी लूट नकबजनी और गैंगेस्टर है | इसके पास से बिना नंबर प्लेट की मोटर साइकिल तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है | घायल बदमाश आलोक सैनी को पुलिस ने हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि दूसरे बदमाश की तलाश की जा रही है |

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।