मंडलायुक्त
सुभाष चन्द्र शर्मा ने बताया कि हम सभी का संकल्प है शहर को साफ सुथरा
बनाए रखने का आज कानपुर की इस सुंदर जगह घण्टाघर का निरीक्षण किया है यहां
पर लगे अतिक्रमण को हटवाया जा रहा है व्यवस्था बनाई जा रही है क्योंकि यहां
पर रेलवे स्टेशन है अक्सर यात्रियों को परेशानी होती है इनकी वजह से
स्टेशन जाने का रास्ता नही मिल पाता था लेकिन आज यहां डिवाइडर के दोनों तरफ
जो अतिक्रमण फैला था वह आज खाली मिला जिसकी खुशी है।
यहां पास में कूड़ा घर
है जिसने आधी से ज्यादा सड़क को घेर लिया है जिस पर नगर आयुक्त से कहा कि
कर्मचारियों से कहिए कि कूड़ा सड़क पर न आये इसलिए तीन बार नही चार बार पांच
बार कूड़ा उठवाईये सड़क के बाहर किसी भी सुरत में न निकले कूड़ा। जिससे
परेशानी न हो। वही कूड़ा के पास प्लास्टिक के ड्रमों की दुकान बाहर देख कर
नाराजगी व्यक्त की जहां वेल्डिंग की जा रही थी जिस पर दुकानदार को फटकार
लगाते हुए कहा कि यह तो आग लगाने का इंतजाम कर रखा है जिससे किसी को भी
परेशानी हो सकती है सड़को पर गड्ढे दिखाई दिए उन्हें भरवाने के निर्देश दिये
जिसको लेकर इन्हें हटाने के लिए कहा।
यह
सारे कार्य हमने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए ही किया है इसके लिए
कहीं न कही वाहन भी जिम्मेदार है प्रदूषण के लिए इन पर भी रोक लगनी चाहिए
वाहन कम रहें फैक्ट्रियां और टेनरीज भी प्रदूषण के जिम्मेदार है। कचरा में
आये दिन शिकायते मिल रही है कि कर्मचारी और पब्लिक के लोग इसे जला देते है
यह सबके सहयोग से रोका जा सकता है केवल प्रशाशन के भरोसे ही सब कुछ सम्भव
नही है। चाहे वह ट्रैफिक की बात हो सभी के लिए जनसहयोग बहुत जरूरी है इसके
लिए।आगे भी ऐसे ही शहर की जगह जगह निरीक्षण जारी रहेगा।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।