कानपुर-एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज शातिर अपराधी अनिल टमाटर पुलिस मुठभेड़ में घायल-एक सिपाही भी जख्मी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 16 November 2018

कानपुर-एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज शातिर अपराधी अनिल टमाटर पुलिस मुठभेड़ में घायल-एक सिपाही भी जख्मी

 

ब्यूरो कानपुर-रवि गुप्ता
 
लगातार कानपुर पुलिस पूरे एक्सन में शहर में अपराधियों की धरपकड़ व उनकी कमर तोड़ने में जुटी हुई है। लगता है मन बना लिया है कि अब अपराध को जड़ से खत्म ही कर देंगे इस तरह के हाफ एनकाउंटर से अपराधियो में कहीं न कहीं दहशत जरूर होगी। बीते दिन ही 25 हज़ार का इनामिया गुल्लू आफताब को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था कि शुक्रवार तड़के सीसामऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत शातिर बदमाश अनिल टमाटर से पुलिस की मुठभेड़ हो गयी जिसमें दोनों तरफ से फायरिंग के दौरान गोली लगने से घायल हो गया वही इस दौरान एक सिपाही भी जख्मी हो गया। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

पढ़िए क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक मामला सीसामऊ थाना क्षेत्र के जरीब चौकी के पास का है जहां पुलिस को मुखबिर द्वारा सटीक सूचना मिली कि कुछ सन्दिग्ध बदमाश कोई घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है इस दौरान हर तरफ पुलिस ने घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी इसी दौरान एक बाइक सवार सन्दिग्ध लग रहे युवक को पुलिस ने रुकने के लिए कहा लेकिन वह गाड़ी मोड़कर भागने लगा तभी पुलिस की घेराबंदी में घिरा हुआ बाइक सवार बदमाश ने अपना बचाव करते हुए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी उधर पुलिस की जवाबी फायरिंग से बदमाश को गोली लग गयी जिस पर वह नीचे गिर पड़ा और उसकी पहचान शातिर अपराधी अनिल टमाटर के रूप में हुई फायरिंग के दौरान एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गया जिसके बाद दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है बदमाश के पास से पलिस को एक बाइक और एक पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद हुए है फिलहाल पुलिस
 
 
घायल बदमाश से पूछताछ और जांच करने में जुटी हुई है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।