ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
शिवपाल यादव द्वारा बनाई गई सेकुलर मोर्चा से हुई नई पार्टी प्रगतिशील
समाजवादी पार्टी लोहिया को मजबूत संगठन के रूप में तैयार करने को लेकर अपने
नव निर्वाचित यूथ सदस्यो को लेकर कानपुर में एक प्रेस वार्ता की गई जहां
शहर में नए लोगों का गठन कर उन्हें पद दिए गए।
वार्ता
करते हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष महताब आलम ने
बताया कि यूथ के जो अध्यक्ष बना रहे थे चारो यूथ अध्य्क्ष अपनी पार्टी के
बनाए है। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव द्वारा बनाई गयी इस पार्टी को और
मजबूती से शहर में जोड़ेंगे। 9 दिसम्बर को राष्ट्रीय सम्मेलन होगा जिसके बाद
चुनाव के लिए आगे की रणनीति तैयार होगी। 2019 के चुनाव को देखते हुए
उन्होंने बताया कि पार्टी केवल भाजपा को हराने के लिए चुनाव लड़ेगी न कि
उन्हें समर्थन देने के लिए। कानपुर के लिये हम सभी मेहनत करते हुए यूथ के
साथ समाज मे जाएंगे अपनी बातों को जनता के सामने रखेंगे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।