कानपुर - रवाना हुआ समाजवादी युवा चेतना रथ - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 15 November 2018

कानपुर - रवाना हुआ समाजवादी युवा चेतना रथ

ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
 
 
कानपुर नगर, गुरूवार को फूलाबाग लोहिया प्रमिता स्थल से साइकिल यात्रा की ही तरह सामाजवादी युवा चेतना रथयात्रा का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया, विधायक आर्य नगर विधानसभा अमिताभ बाजपेयी, नगर अध्यक्ष मोईन खान आदि ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
          
 
समाजवादी युवा चेतना रथयात्रा के सम्बन्ध में विधायक अमिताभ बाजपेयी ने कहा कि यह रथयात्रा कानपुर से शुरू हुई है जो चलकर फतेहपुर, बांदा, महोबा, चारखारी, उरई, औरैया, बेला, कन्नौज होते हुए 24 नवम्बर को रसूलाबाद में समाप्त हो जायेगी। 
 
यात्रा कुल 509 किलोमीटर की है, जिसमें कार्यकर्ता महाविधालयों में सदस्यता अभियान चलायेगे साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में नुक्कड नाटक और प्रोजेक्टर के माध्यम से सपा सरकार की जनहितकारी योजनाये जनता को याद दिलाने का काम करेंगे। उन्होने कहा वर्तमान सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है और अब प्रदेश फिर एक बडे परिवर्तन की राह निहार रहा है। नगर अध्यक्ष  ने कहा कि भाजपा सरकार हर क्षेत्र में विफल रही है यह रथ यात्रा आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सपा का महौल तैयार करेगी साथ ही शहर में पार्टी द्वारा राफेल सौदे में हुए घोटाले के साथ सीबीआई और आरबीआई के मुददे पर भी धरना-प्रदर्शन करने का काम करेगी। इस अवसर पर  पूर्व मंत्री शिवकुमार बेरिया,  संजय सिंह, राहुल यादव ,विरेन्दर ,करुनेश , मिण्टू यादव, आशु खान ,जावेद जमील,दीपा यादव आदि मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।