जिला संवाददाता इटावा
फर्जी आईपीएस अमित यादव
माला पहन कर खड़ा फर्जीआई पीएस
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने फर्जी आईपीएस अधिकारी को गिरफ्तार किया।आईपीएस अधिकारी की वर्दी पहनकर लोगो से धन उगाही और रौब झाड़ता था। पुलिस विभाग में भर्ती और मुकदमो में विवेचना के नाम पर लोगो से 60-65 लाख की ठगी कर चुका फर्जी आईपीएस।ठगी के मामले में मैनपुरी जनपद से पहले भी जेल जा चुका है
फर्जी आईपीएस अमित यादव
इटावा पुलिस मुखवर की सूचना पर ग्वालियर भिण्ड बस स्टैंड गाड़ी नम्बर यूपी 75 एबी 2767 को रुकवाया फिर फर्जी आई पीएस अपना रौब झाड़ने लगा पकड़े गए अमित यादव ने अपना पता फिरोजाबाद के सिरसागंज बताया पकड़े गए फर्जी आईपीएस के पास से आईपीएस की वर्दी,कैप,बेल्ट,नेम प्लेट, वर्दी के जूते,आईपीएस की वर्दी में फोटो,सब इन्स्पेक्टर की वर्दी में फोटो,दो मोबाइल,आईपीएस के बैज,सीटी, डोरी,बरामद किया फर्जी आईपीएस पिछले 13 सालों से दूसरों को ठगने का काम करता आ रहा है
माला पहन कर खड़ा फर्जीआई पीएस
पकड़े गए आरोपी ने 2007 में पहली शादी की ससुराल बालो को सिपाही बताकर उन्हें झांसे में लेकर शादी रचा डाली दूसरी शादी 2013 में महिला कांस्टेबिल से शादी की उसे भी उसने अपने आप को एसडीएम बताया महिला को पूंछताछ के लिए सिविल लाइन थाने बैठा लिया गया है फर्जी आईपीएस के खिलाफ थाना सिविल लाइन में मुकदमा अपराध संख्या 452/18 धारा 170 171 420 467 468 441 66 डी आई टी एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है
पुलिस कप्तान ने बताया एक मुखवर की सूचना पर हमारी पुलिस ने एक फर्जी आई पीएस को गिरफ्तार किया है इससे पहले भी ये मैनपुरी से जेल भेजा जा चुका है इसने दो शादिया की है इसकी एक पत्नी महिला कांस्टेबिल के पद पर सिविल लाइन में तैनात है इसके ये उसके पास अक्सर आया करता था इसने लोगो से 50 60 लाख रुपये दूसरे लोगो से ठग लिए है इसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है अब इसे जेल भेजा जा रहा है



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।