लखनऊ - महेंद्र मिश्रा ब्यूरो उत्तर प्रदेश
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिरी अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के नेताओं से ज्यादा झूठ कोई नहीं बोल सकता
है। प्रधानमंत्री कहते हैं कि उन्हें छत्तीसगढ़ पहुंचते ही धान की खूशबू
आती है।
आखिर दिल्ली में उन्हें इस धान की खुशबू क्यों नहीं आती है? अगर
दिल्ली संसद में और यहां विधानसभा में धान की खूशबू आ जाती तो किसान की आय
दोगुनी हो चुकी होती। आदिवासी भाइयों के चेहरे पर भी आज तक खुशहाली नहीं आई
है। सबसे ज्यादा कुपोषण की शिकायत छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की गर्भवती
महिलाओं और नवजात बच्चों में है।
अखिलेश यादव आज
यहां छत्तीसगढ़ में दुर्ग की वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चुनावी
जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उनके साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी भी
थे। उन्होंने कहा ये
छत्तीसगढ़ के साथ-साथ देश की राजनीति के भविष्य का भी चुनाव है। उन्होंने
मतदाताओं से कहा कि समाजवादी पार्टी की मदद कीजिए। समाजवादी और गोंडवाना
गणतंत्र पार्टी मिलकर गरीब, आदिवासियों, पिछड़ों नौजवानों, महिलाओं के
चेहरों पर खुशहाली लाने का काम करेगी। हम गरीबों को एक किलों घी और एक किलो
दूध मुफ्त में देंगे।
अखिलेश यादव ने कहा भाजपा के
लोग बताते हैं कि छत्तीसगढ़गढ़ में 36 लाख गैस सिलेण्डर बांटे हैं लेकिन सच यह है कि 35 लाख
महिलाओं ने दोबारा उन सिलेण्डरों को नहीं भरवाया। 9 हजार प्रतिव्यक्ति आय
को 90 हजार करने का दावा करते हैं लेकिन ये आंकड़े कहां से लाते हैं कोई
नहीं जानता। बिजली उत्पादन के भी झूठे दावे पेश किए जा रहे हैं। उन्होंने
कहा कि नक्सली और शहरी नक्सली से ज्यादा खतरनाक साम्प्रदायिक नक्सली हैं जो
जाति और धर्म में समाज को बांटने का काम करते हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि कहीं समाजवादी पार्टी आगे न बढ़ जाये।
कांग्रेसी नहीं चाहते हैं कि साइकिल आगे बढ़े। तो अगर कांग्रेस साइकिल
रोकेगी तो हम भी साइकिल से हाथ हटा लेंगे। उन्होंने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी
से लोगों का कारोबार छिन गया। बड़े-बड़े लोग गरीब का पैसा लेकर विदेश भाग
गए। इन लोगों को भगाने में कांग्रेस- भाजपा दोनों दोषी हैं। कांग्रेस भी
जीएसटी लाना चाहती थी।
अखिलेश यादव ने कहा कि बड़े पैमाने पर
भाजपा द्वारा बैंक खाते खुलने का जिक्र किया जाता है पर कोई बताये कि गरीब
के खाते में कितना पैसा आया? पहली बार देश की सरकारी बैंकें घाटे में चली
गई हैं। ऐसा ही रहा तो एक दिन जनता का बैंक में जमा पैसा भी जब्त हो जाएगा।
उन्होंने कहा भाजपा ने स्वच्छ भारत पर धोखा दिया, गंगा मइया के नाम पर
धोखा दिया, 15 लाख रूपयों के नाम पर धोखा दिया।
उत्तर
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 साल के शासन में भी भाजपा
यहां समाजवादियों जैसी सड़क और मेट्रो नहीं बना पाए। समाजवादी सरकार में
गरीब मुफ्त में सरकारी अस्पतालों में इलाज करा लेता था। उत्तर प्रदेश में
18 लाख लैपटाॅप बांटे हैं। उन्होंने कहा हम 5 लाख का घर बनाकर देंगे। भाजपा
गरीबों और आदिवासियों की जमीन छीनना चाहती है, हम बचाना चाहते हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि जितनी रफ्तार से भाजपा सत्ता में आई है
उतनी ही तेजी से सत्ता से बाहर जाएगी। समाजवादी पार्टी डाॅ0 लोहिया के
सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है। हम उन्हीं की नीतियों पर चलकर छŸाीसगढ़
को प्रगति के रास्ते पर ले जाएंगे। उन्होंने कहा जनता इस बार धोखे से भी
भाजपा और कांग्रेस को वोट देने वाली नहीं है।
भिलाई आगमन
पर हजारों की संख्या में अखिलेश यादव को देखने के लिए सड़कों के दोनों
ओर भीड़ खड़ी थी। वहां एक आदिवासी ड्राईवर अनिल नागवानी डेहंरिया ने कहा कि
नेता अखिलेश जैसे होते हैं। अखिलेश के आगे कोई नेता कहीं नहीं ठहरता
हैं। अखिलेश के भाषण पर विश्वास किया जा सकता है। जहां से भी अखिलेश का काफिला भिलाई में गुजरा वहां-वहां स्थानीय दुकानदारों के चेहरों पर
अखिलेश यादव के प्रति विश्वासकी झलक दिखाई दे रही थी।
अखिलेश यादव ने इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों का परिचय
मतदाताओं से कराया। सर्वश्री सूबेदार सिंह (वैशालीनगर), बृजेश कुमार (दुर्ग
शहर), विमलेश कुमार (जगदलपुर), जीवनलाल (अफलतरा), मुकेश कुमार लहरे
(पामगढ़), योगेन्द्र भोई (बसना), नवीन गुप्ता (रायपुर पश्चिमी), ओम प्रकाश
साहू (धरसीवा) तथा रेनू यादव (संजारी बालोद)।
जनसभा में तनवीर अहमद (प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़) मंगल पांडे (महासचिव) अरूण
वर्मा (पूर्व विधायक) तिलक यादव (प्रदेश प्रभारी) तथा शंखलाल मांझी (पूर्व
मंत्री) डाॅ0 राजपाल कश्यप एवं सुनील सिंह साजन(एमएलसी) की उपस्थिति
उल्लेखनीय रही।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।