कन्नौज में भजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए कमल सन्देश बाइक रैली का आयोजन किया गया - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 17 November 2018

कन्नौज में भजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए कमल सन्देश बाइक रैली का आयोजन किया गया

रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी

कन्नौज में भजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए कमल सन्देश बाइक रैली का आयोजन किया गया। भाजपा संगठन मंत्री सुनील बंसल ने रैली में भाग लिया। यात्रा शुरू होने से पहले हुई जनसभा में उन्होंने कहा कि यह रैली 2019 लोकसभा चुनाव का आगाज है जो आज एक नया इतिहास बनाएगी। 

 
 
 
उमा भारती के फ्लॉप गंगा ग्राम स्वचकता सम्मेलन के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि कहीं भाजपा की कमल सन्देश बाइक रैली भी न फ्लॉप हो जाए, लेकिन रैली में उमड़ी हजारो की भीड़ ने भाजपा नेताओं के चेहरे खिला दिये। कमल सन्देश बाइक रैली में लोकसभा टिकट के सभी दावेदारों ने भीड़ जुटाने में ताकत झोंक दी। 
 
 
 
 
जिसका नतीजा यह हुआ कि कन्नौज का बोर्डिंग ग्राउंड भाजपा के रंग की टोपियों ओर झंडो से पटा नजर आने लगा। रैली में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे संगठन मंत्री सुनील बंसल ने अपने भाषण में कहा की यह रैली हमारी उपलब्धियां और भविष्य की योजनाएं आम लोगों तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में 10 लाख कार्यकर्ता इस रैली में शामिल होंगे और आने वाले लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे। 
 
वही सपा के नेता विवेक मिश्रा ने भाजपा की संदेश यात्र पर तंज कसते हुए कहा भाजपा दूसरों को ज्ञान देती है कानून का उलघन न करे और उनके संगठन में मंत्री खुद ही बिना हेलमेट बाइक चलते नजर आए ।यह जुमलेबाजी करते है सिर्फ काम नही करते

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।