कानपुर--
वैसे तो कानपुर में दहेज को लेकर कई मामले आते रहते है लेकिन एक हैरान
करने वाला मामला उस समय सामने आया जब दहेज पीड़ित महिला न्याय की गुहार लेकर
एसएसपी कार्यालय पहुंची।शहर के बर्रा थाना क्षेत्र में एक इंजीनियर पति ने
अपनी पत्नी की दहेज की मांग पूरी न होने के कारण उसकी जीभ ही काट डाली।
जिसके बाद पीड़िता अपने पिता के साथ न्याय की गुहार लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंच गई। राम किशोर संखवार ने अपनी 28 वर्षीय बेटी वंदना की शादी बर्रा के रहने वाले आकाश राज से 2015 में की थी शादी के कुछ समय बाद से ही आकाश वंदना से दहेज की मांग करने लगा जिसके चलते आकाश राज आए दिन पत्नी को मारता पीटता रहता था लेकिन लोक लाज के डर से वंदना उसकी मारपीट सहती रहती और अपने घरवालों से सारी बाते छुपाई रही हद तो तब हो गयी जब आकाश राज ने 6 नवम्बर की रात अपनी पत्नी वंदना को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया इस दौरान उसकी चाकू से जीभ भी काट डाली देर रात जब वंदना को होश आया तो वह अपने घर से भागकर किसी तरह पड़ोसियों का दरवाजा खटखटा कर उनके मोबाइल से रोते बिलखते परिजनों को घटना की जानकारी दी घटना के बाद वंदना के पिता रामकिशोर अपने परिवार के साथ मे वंदना के घर पहुंचे जहां वंदना घर के बाहर खून से लथपथ खड़ी हुई थी जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को 100 नम्बर पर सूचना दी और पुलिस द्वारा वंदना को मेडिकल के लिये भेजा गया इस दौरान राम किशोर ने थाने में आरोपी दामाद आकाश राज के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज करवाया लेकिन पुलिस विभाग में आकाश के पिता के होने के चलते पुलिस ने इस मामले में धाराएं कम करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया जिसके बाद पीड़ित पक्ष न्याय की गुहार को लेकर अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है।

रामकिशोर
ने बताया कि हमने अपनी बेटी वंदना की शादी मेकेनिकल इंजीनियर आकाश राज से
2015 में की थी शादी में लगभग 10 से 12 लाख रुपये भी खर्च किये उसके बावजूद
आकाश शादी के कुछ दिन बाद से ही दहेज की मांग करने को लेकर बेटी को आए
दिन मारना पीटना शरू कर दिया अभी अक्टूबर के महीने में भी बेटी को उसने
बुरी तरह मारा था जिसमें बेटी को लगभग 6 टांके सिर पर लगे थे वहीं 6 नवम्बर
की देर रात बेटी का हमारे पास फोन आया इस दौरान बेटी केवल रो रही थी और
कुछ बोल नही पा रही थी आनन फानन में बेटी के घर पहुंचे तो वह एक मैक्सी में
खून से लथपथ खड़ी हुई थी जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी और पुलिस
ने मेडिकल के लिए भेज दिया और मामला दर्ज किया लेकिन पुलिस इस दहेज के
मामले को हल्का कर इसे कम धाराओं में दर्ज किया है क्योंकि आकाश के पिता भी
पुलिस विभाग में है जिसके बाद हम न्याय को लेकर एसएसपी कार्यालय में
पहुंचे है।
एसएसपी अनन्त देव ने बताया कि पीड़ित परिवार हमारे पास आया है जांच कराई जा रही है दोषियों के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।