ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
कानपुर-एनसीसी मुख्यालय के दिशा निर्देश में कानपुर कैन्ट में आयोजित वार्षिक
प्रशिक्षण शिविर सीएटीसी-199 का वीएसएम अपर महानिदेशक अरुण कुमार सापरा ने
निरीक्षण किया जहां केम्प में चल रही प्रशिक्षण को देखते हुए वे संतुष्ट
दिखाई दिए।देश की सेवा का जुनून और बच्चों व और बेटियो में डिफेंस में जाने
की सोच रखते हुए इन सभी एनसीसी के छात्र छात्राओं को रिजर्व फोर्स बनाकर
देश की सुरक्षा के लिए भी तैयार किया जा रहा है। यदि सीमा पर जरूरत पड़ेगी
तो इस रिजर्व फोर्स का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। जिसके लिए 17 गर्ल्स
बटालियन कानपुर के 54, 55,59 और 57 एनसीसी बटालियन जिसमें कई जिलों से आये
एनसीसी के छात्र छात्राओं ने इस प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया है।और
उनको यहां पर विशेष ट्रेनर के द्वारा ट्रेनिंग दी जा रही है इस एनसीसी
बटालियन्स में स्कूली बच्चे और महाविद्यालय के बच्चे भी शामिल है।
बच्चों
में एनसीसी की रुचि बढ़ाने के लिए एडवेंचरस एक्टिविटीज़ की जरूरत अपर
महानिदेशक ए के सापरा ने एनसीसी प्रशिक्षण का निरीक्षण किया जिसमें वह काफी
संतुष्ट दिखाई दिए यहां का केंटोनमनेट है जिसकी वजह से केम्प चलाने में
काफी आसान हो गया आम तौर पर काफी एनसीसी कैंप चल रहे है लेकिन वहां वह
सुविधाएं नही है केम्प चलाने में मुश्किल होता है रेंज नही है टॉयलेट्स नही
है तो यहां बेहतर सुविधा है एनसीसी का करिकुलम है इसको और रोचक बनाने की
जरूरत है तभी बच्चा और एनसीसी में रुचि लेगा इसके लिए एडवेंचरस एक्टिविटीज़
लाई जाए।



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।