तहकीकात न्यूज़ डेस्क लखनऊ
विकास नगर स्थित "जिमनेसिया-द फिटनेश क्लब" का उद्धघाटन उत्तर प्रदेश सरकार के विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक ने किया, कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थित अमर शहीद कैप्टन मुकेश
श्रीवास्तव माता की थी जिन्हें मुख्य अतिथि बृजेश पाठक ने
अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया,
कार्यक्रम को संम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक जी ने कहा कि मानव स्वास्थ्य
सबसे अहं है, स्वस्थ्य नागरिक ही स्वस्थ्य राष्ट्र का आधार होते हैं, इसी
मिशन को आगे बढाने और नगरवासियों को फिट रखने के बेहतर विकल्प के रूप में
यह क्लब ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करेगा ऐसा विश्वास है,
क्लब के संरक्षक बृजेश शर्मा के संचालन में संम्पन्न हुए इस शुभारंभ
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए पैरा आर्म रेसलिंग वर्ड
कप 2017 के चैम्पियन सूर्य प्रताप सूर्या भाजपा प्रतिपुष्टि विभाग के
प्रदेश सह संयोजक पूर्व पुलिस महानिरीक्षक राजेश कुमार राय उपस्थित हुए
जिन्हें क्लब के संचालक अरविंद कुमार वर्मा ने अंगवस्त्र व प्रतीक
चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया, इस अवसर पर
पार्षद मिथिलेश चौहान, पार्षद हरिशचन्द्र लोधी, पार्षद हेमा सनवाल को क्लब
की प्रबन्धक अर्चना वर्मा रोली वर्मा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया,
सुभारम्भ समारोह में सुधा वर्मा, अमित वर्मा, डेविड सिंह,
एम.एल.शर्मा, ऐ.के.सिंह, एस.के.मिश्र, एस.के.श्रीवास्तव, सतीश श्रीवास्तव
सहित सैकड़ों लोग उस्थित थे !


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।