फर्रुखाबाद - अस्पताल प्रशासन की लापरवाही,महिला ने गेट पर जना बच्चा,अस्पताल में मची खलबली - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 22 November 2018

फर्रुखाबाद - अस्पताल प्रशासन की लापरवाही,महिला ने गेट पर जना बच्चा,अस्पताल में मची खलबली

रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
योगी सरकार लाख कोशिश कर ले फर्रुखाबाद का  स्वास्थ विभाग सुधरने का नाम नहीं ले रहा है । स्वास्थ विभाग की लापरवाही के चलते एक प्रसूता माँ की कोख से बहार आते ही बच्चे की मौत हो गयी ।
मामला थाना कमालगंज क्षेत्र के गांव चिरपुरा निवासी पुष्पेंद्र राजपूत अपनी पत्नी रुचि को लेकर सीएचसी कमालगंज दोपहर बाद लेकर पहुंचा था उस समय अस्पताल में रश्मि नाम की नर्स ड्यूटी पर मौजूद थी उसने प्रसव कराने से मना कर दिया और उसको अस्पताल से भगा दिया ।वह गरीब मजदूर अपनी पत्नी को लेकर जैसे ही अस्पताल गेट पर पहुंचा ही था।
कि उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने के बाद बच्चे को जन्म दिया लेकिन बच्चे को सही उपचार न मिल पाने से उसकी अस्पताल गेट पर ही मौत हो गई । जब यह जानकारी अस्पताल प्रशासन को हुई तो अस्पताल में मौजूद फार्मासिस्ट पीसी वर्मा ने ड्यूटी चार्ट ही बदल डाला।


No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।