रिपोर्ट - बलराम चौरसिया
रामनगरी का प्रसिद्ध कार्तिक पूर्णिमा शुक्रवार २३ नवम्बर को पड़ रहा है। स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करने के लिए श्रद्धालुओं का रेला अयोध्या में उमड़ पड़ा है। भारी-भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किए हैं। । लेकिन इस दिन सिर्फ व्रत की ही पूर्णिमा है।
दान-पुण्य व स्नान की पूर्णिमा आज है। इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पतित पावनी सरयू सलिला में आस्था की डुबकी लगायेंगे। प्रतिवर्ष २० लाख से अधिक श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान करने के लिए अयोध्या आते हैं। इस बार भी श्रद्धालुओं का आंकड़ा इससे कहीं अधिक होगा। जो यहां पावन सरयू नदी में स्नान कर दान-पुण्य व गौदान करेंगे। स्नान के बाद उनकी भारी-भीड़ रामपैड़ी स्थित प्राचीन नागेश्वरनाथ मन्दिर की ओर उन्मुख हो जाती है।
जहां कतारबद्ध होकर श्रद्धालुगण भोले बाबा का जलाभिषेक करते हैं उसके बाद श्रद्धालुओं का रेला अयोध्या के हनुमानगढ़ी,श्रीरामजन्मभूमि, कनक भवन समेत अन्य प्रमुख मन्दिरों की ओर उमड़ पड़ता है। जहां श्रद्धालु भगवान का पूजन-अर्चन करते हैं। मन्दिरों में उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन को बड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। कार्तिक पूर्णिमा स्नान को सकुशल निपटाने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के तगड़े बन्दोबस्त किए हुए हैं। सभी अधिकारियों व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को उनके-उनके कार्यक्षेत्र बांट दिए गए हैं। जिले के अधिकारियों ने पूर्णिमा स्नान निपटाने के लिए स्वयं ही मोर्चा सम्भाल लिया है। इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस फोर्स को भी बुला लिया गया है। जिन्हें जरूरत पड़ने पर मेला क्षेत्रों व अन्य जगहों पर लगाया जायेगा। आईबी और एलआयु की टीमें भी सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में सक्रिय हो गयी हैं।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।