रिपोर्ट- पुनीत मिश्रा
फर्रुखाबाद
में अपराधों पर रोक लगाती नहीं दिख रही है पुलिस अपराध पर रोक लगाने में
नाकाम हो रही है फर्रुखाबाद में तैनात इंस्पेक्टर के हत्यारे पप्पू कोरी
के बड़े भाई चंद्रभान कोरी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। थाना राजेपुर
पुलिस ने कोतवाली फर्रुखाबाद के ग्राम चांदपुर निवासी 48 वर्षीय चंद्रभान
कोरी के घायल अवस्था में लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया ।
डॉ राज किशोर ने
बाग लकूला के मूलनिवासी चंद्रभान को मृत घोषित कर दिया। चंद्रभान थाना
राजेपुर के ग्राम चाचूपुर में क्लीनिक चलाता था वह क्लीनिक बंद कर बाइक से
घर जा रहा था। रास्ते में टावर के पास खाई में चंद्रभान गंभीर रूप से घायल
पड़ा था उसकी गर्दन पर धारदार हथियार के गंभीर घाव थे। सूचना मिलने पर
चंद्रभान की पत्नी वेद कुमारी आदि परिजन लोहिया अस्पताल पहुंचे। जिन्होंने
चंदभान की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस का मानना है की चंद्रभान की
हादसे में मौत हुई है।
मालूम हो कि बाग लकूला निवासी शातिर अपराधी पप्पू
कोरी ने बीते वर्षों पूर्व कोतवाली फर्रुखाबाद के इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह
की अपने घर में ही गोली मारकर हत्या कर दी थी। इंस्पेक्टर पप्पू कोरी को
पकड़ने गए थे। अदालत ने पप्पू को फांसी की सजा दी है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।