रिपोर्ट - अरविन्द शर्मा
कानपुर देहात पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में फेल साबित हो रही है जिले में आए दिन लूट हत्या जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही है । पुलिस अब वाहवाही लूटने के लिए माफियाओं से मिलकर गुडवर्क कर अधिकारियों को लुभाने में लगी हुई है । थाना मंगलपुर क्षेत्र में पुलिस के द्वारा पकड़ी गई करोड़ो की शराब के मामले ने पुलिस की पोल खोल कर रख दी पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस के गुडवर्क का खुलासा किया ।
पूरा मामला जनपद कानपुर देहात के थाना मंगलपुर क्षेत्र का है । जहां पुलिस ने 4 करोड़ 14 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब को पकड़ कर बड़ा खुलासा किया और पुलिस खुद ही अपनी पीठ थपथपाने में लगी हुई है ।
मादक पदार्थ जैसे वालों को पकड़ कर अपनी वाह वाही लूटने का काम कर रही है ताजा मामला कानपुर देहात का है जहां मंगलपुर पुलिस और जिले के सर्विलांस टीम के ज्वाइंट ऑपरेशन में सोनीपत से गुजरात और बिहार के लिए जा रही शराब के 2 कंटेनर ओं को तीन व्यक्तियों सहित पकड़ा है बाजार में शराब की कीमत को यदि आप आ जाए तो लगभग इसकी कीमत ₹50000000 बताई जा रही है पकड़े गए व्यक्तियों से बात की तो उनका साफ तौर पर यह कहना हमने सोनीपत से और घाटमपुर तक इस शराब को पहुंचाने का जिम्मेदारी ली थी जिसके एवज में हमें प्रति गाड़ी ड्राइवर को ₹20000 मिलते हैं और पूर्व में हम तीन से चार बार गुजरात भी जा चुके हैं आज दो कंटेनर से तीन लोग शराब के ट्रक को लिए जा रहे थे
आरोपियों का कहना है कि हम सोनीपत हरियाणा से गाड़ी लाकर वाया इटावा औरैया होते हुए बिल्लौर से कानपुर घाटमपुर जाते लेकिन बिल्लौर पहुंचने पर मंगलपुर की टीम हमें वहां मिल गई और गाड़ी सहित हमें गिरफ्तार कर लिया जबकि कानपुर देहात की मंगलपुर पुलिस हमारी गिरफ्तारी मंगलपुर थाने के अंतर्गत ही दिखा रही है लेकिन एक बड़ा सवाल जनपद कानपुर देहात की पुलिस इतनी सक्रिय थी तो आए दिन हो रही डकैती लूट और हत्या जैसी संगीन धाराओं के अपराध आखिर क्यों थमने का नाम नहीं ले रहे हैं
( आरोपी ट्रक ड्राइवर )वही जब हमने अवैध शराब के मामले में हमारी बात पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात राधेश्याम से हुई तो उनका साफ कहना था कि पूर्व में भी हमारी पुलिस बड़े-बड़े शराब तस्करों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है लेकिन अब तक जो इनका माफिया है उसको पकड़ने में नाकाम रहे है और वही अपनी पुलिस की बढ़ाई करते हुए बोले की आज हमारी मंगलपुर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब झींझक से पकड़ी है जो की दो कंटेनर से घाटमपुर होते हुए गुजरात जा रही थी।जहाँ एक तरफ पुलिस अधीक्षक महोदय राधे श्याम का कहना है कि हमने पूर्व में कई शराब तस्करों को जेल भेज है तो वही दूसरी तरफ जहरीली शराब का जीता जागता उदाहरण मढौली शराब कांड जिसमे 19 लोगो की मौत हुई थी और उन घरों की चिराग बुझ गये थे साथ ही जब हमने अन्य क्राइम के विषय में जानकारी लेनी चाहिए तो अपनी पुलिस का बचाव करते हुए बोले ऐसा नहीं है सर्विलांस टीम को सूचना मिलती है उस आधार पर ही काम किया जाता है बात रही अन्य जघन्य अपराधों की तो उसमें भी हमारी पुलिस सक्रिय है लेकिन पुलिस की सक्रियता का यहीं पर विराम लग जाता है कानपुर देहात में हाईवे हो या लोकल के रोड लेकिन दिन हो या रात पुलिस की सक्रियता आपको देखने को नहीं मिलेगी इसी के चलते जनपद में आए दिन बड़ी वारदाते होती रहती है जिस क्राइम की जिम्मेदारी संभालने के लिए जनपद में राधे श्याम को नियुक्त किया गया है लेकिन क्राइम है की धमने का नाम ही नही ले रहा।जनपद का क्राइम ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है
पुलिस अधीक्षक महोदय क्राइम पर नियंत्रण लगाने में नाकाम साबित हो रहे है
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।