बस्ती - रुधौली नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठ कर युवक ने खिंचवाई फोटो किया सोशल मीडिया पर वायरल - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 14 November 2018

बस्ती - रुधौली नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठ कर युवक ने खिंचवाई फोटो किया सोशल मीडिया पर वायरल

रिपोर्ट - राज आर्या    

रुधौली- बस्ती जिले में जिम्मेदारो की कुर्सी पर फोटो खिंचवाने का मामला सामने आया। रविवार को रुधौली नगर पंचायत अध्यक्ष के कार्यालय में एक युवक ने अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठ कर फोटो खिंचवाई। उसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। मामले की जानकारी होने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष ने लिखित शिकायत ज्वाइट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी रुधौली अमनदीप डुली से की। 




मंगलवार को दिये गए शिकायती पत्र में नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन ने रुधौली कस्बा निवासी अंकित त्रिपाठी पुत्र नन्दू त्रिपाठी पर आरोप लगाते हुए कहा की नगर पंचायत कार्यालय में सीसीटीवी लगवाने का काम चल रहा था। कि उसी दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष के कमरे में घुसकर अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर फोटो सेशन करवाया। आरोप लगाया है कि

युवक ने अभिलेखों से भी छेड़छाड़ किया। अध्यक्ष ने गोपनीय जरूरी दस्तावेजो का फोटो सेशन किया और कुछ जरूरी कागजात को कार्यालय गायब करने का आरोप लगाया। यह भी आरोप है कि मामले की जानकारी होने पर जब नगर पंचायत अध्यक्ष ने पहुचकर पूछताछ की तो आरोपी ने गाली गलौज शुरू कर दी।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।