महेंद्र मिश्रा ब्यूरो उत्तर प्रदेश
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज
पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन अमरोहा में उपस्थित
प्रबुद्धजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2019 का चुनाव भारी बहुमत से
जीतने जा रही है साथ ही हम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ और राजस्थान के चुनावों
में भारी मतों से जीत रहे है। प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा जो गरीब
कल्याण की योजनाएं चलाई जा रही है।
वैसा आजतक किसी भी सरकार ने नहीं किया
है। आज पांच करोड़ से अधिक घरों में मुफ्त गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है।
जिससे हमारी माताओं को धुएं से मुक्ति मिली है। स्वच्छ भारत योजना के
अन्र्तगत गांव-गांव में आठ करोड़ से अधिक शौचालय बनाये गए है। हमारी
बेटियों, माताओं का आत्म सम्मान इससे बढे़गा। गरीबों के लिए प्रधानमंत्री
आवास योजना के दो करोड़ मकान गरीबों को दिये जा चुके है। आजादी के बाद से अब
तक उन्नीस हजार गांवों में बिजली नहीं पहुॅची थी। आज मोदी के नेतृत्व
की सरकार ने देश के हर गांव में बिजली पहुॅचा दी है।
दो करोड़ घरों में
बिजली के कनेक्शन भी दिये गए है। जहां आज तक उन्हें बिजली भी नसीब नही थी।
गरीब कल्याण के क्षेत्र में एक सबसे बड़ा काम स्वास्थ्य को लेकर हुआ है।
जीवन रक्षक दवाओं, हृदय रोग में पड़ने वाला स्टंट और कमर और घुटने का
प्रत्यारोपण के दामों में 50 से 70 प्रतिशत दामों में कमी आई है। गरीबों के
स्वाथ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री ने आयुष्मान भारत
योजना शुरू की है। जिसमें दस करोड़ गरीब परिवारों को पांच लाख रूपये का
स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। योजना के लागू होने के दो माह के भीतर ही तीन लाख
से अधिक लोंगो ने इसका लाभ उठाया है।
डाॅ. पाण्डेय ने मीडिया के सवालों का जबाब देते हुए कहा राम मंदिर हमारी
आस्था का विषय है और भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही रामजन्म भूमि पर भव्य
मंदिर निर्माण हो इसके पक्ष में है। समाजवादी सरकार ने केवल परिवार और
कुनबे का ही विकास किया था और सपा-बसपा और कांग्रेस ने सिर्फ पूरे प्रदेश
को लूटा है। इसलिए जनता ने उन्हें सत्ता से उतार फेंका है। विपक्ष ने हमेशा
अपना घर भरा है। जबकि भारतीय जनता पार्टी सभी के हित की बात करती है, सबका
साथ-सबका विकास हमारा सिद्धान्त है। हमारी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को
सवैधानिक दर्जा दिया है। जिससे समुचित पिछड़ा वर्ग लाभान्वित होगा।
डाॅ. पाण्डेय ने प्रबुद्ध जनों को सम्बोधित करते हुए कहा भारतीय जनता
पार्टी सभी के हितों की बात करती है और हम सभी जिलों में पद यात्राएं
आयोजित कर रहे है। जिसमें केन्द्र और प्रदेश की सरकारों द्वारा किये गए
जनहित के कार्यो को जनता के बीच ले जायेगें।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।