रुधौली बस्ती - अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से एक की मौत - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 25 November 2018

रुधौली बस्ती - अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से एक की मौत

रिपोर्ट - राज आर्या

रूधौली थाना क्षेत्र के बस्ती,बांसी मार्ग पर स्थित कोहरा चौराहे के पुल के पास रविवार देर शाम को एक अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से एक बाईक सवार की मौके पर ही मौत हो गई एक गंभीर रुप से घायल हो गया ।


प्राप्तजानकारी के अनुसार शिद्धार्थनगर जिला के बॉंसी थाना अंर्तगत चरथरी गाँव निवासी शिशिमौल उम्र 30 वर्ष पुत्र महेन्द्र मिश्र व गौतम त्रिपाठी पुत्र केदारनाथ बाईक से बस्ती की तरफ से जा आ रहे थे कि अभी वह कोहरा चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि किसी अज्ञात की चपेट मे आ गये जिससे  शशिमौल की मौके पर ही मौत हो गई और उसी बाईक पर सवार उमाशंकर उर्फ गौतम त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गये । सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची रूधौली पुलिस ने घायल को सीएचसी रूधौली भेजवाया और शव को अपने कब्जे मे ले लिया है ।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।