| ब्यूरो गोरखपुर - कृपा शंकर चौधरी आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में श्री गोरक्षनाथ शोध पीठ का शिलान्यास किया गया एवं एक अन्य कार्यक्रम गीडा दिवस समिट में शामिल हुए। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में गोरक्षनाथ शोध पीठ के शिलान्यास के अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संपूर्ण विश्व में भारत योग के क्षेत्र में गुरु की भूमिका निभा रहा है एवं जरूरत यह है कि हम अपने कार्यों से यह जगह बनाए रखें। गोरक्षनाथ शोध पीठ के संबंध में उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों को गोरक्षनाथ जी के द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों की जानकारी होगी। गौरतलब है कि गोरखपुर विश्वविद्यालय में अध्ययन के लिए नेपाल सहित अन्य प्रदेशों से विद्यार्थी आतें हैं और अब इस शोध पीठ के होने से विद्यार्थी इस संबंध में भी ज्ञान प्राप्त करेंगे और समाज को भी अवगत कराएंगे। गोरक्षनाथ के नाम से बसे गोरखपुर जनपद के स्थानीय विश्वविद्यालय में श्री गोरक्षनाथ जी के संबंध में पढ़ाई न होना माननीय मुख्यमंत्री महोदय को जरूर चुभती रही होगी जिसे अब उनके द्वारा पूरा कर दिया गया। एक अन्य कार्यक्रम गोरखपुर के गीडा दिवस समिट में भी मुख्यमंत्री ने शिरकत किया लोगों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने उद्योगों को बढ़ावा देने पर जोर दिया और सरकार के तरफ से मदद की भी बात कही। |
Friday, 30 November 2018
गोरखपुर विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री द्वारा श्री गोरक्षनाथ शोध पीठ भवन का शिलान्यास
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।