ब्यूरो कानपुर-- रवि गुप्ता
यूपीएसटीएफ ने अन्तराजयरीयय सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश करते हुए 10
मुन्नाभाइयों को कल्याणपुर स्थित एक फ्लैट से गिरफ्तार किया है।ये सॉल्वर
रेलवे भर्ती बोर्ड में बैठने वाले परीक्षार्थियों की जगह पर खुद बैठकर
प्रश्नपत्रों को साल्व करते थे और पेपर आउट करते थे यह साल्वर आने वाली
परीक्षाओं को भी टारगेट बनाये हुए थे।
आपको बता दें कि उत्तरप्रदेश में यह मुन्नाभाई गैंग काफी समय से सक्रिय था जिसके चलते यूपी एसटीएफ को इस गैंग की काफी समय से तलाश थी जिसके चलते शनिवार को यूपी एसटीएफ ने कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक फ्लैट में छापेमारी करते हुए गैंग के सरगना राहुल कुमार समेत 10 लोगों को हिरासत में लिया है यह गैंग विभिन्न परीक्षाओं में प्रश्नपत्र आउट कराकर और उन परीक्षाओं में अपने सॉल्वर साथियों की मदद से परीक्षा केंद्रों में बिठाते थे जिसके चलते प्रश्नपत्र को साल्व कराने का गोरखधंधा कर रहे थेइस प्रश्नपत्रों को साल्व करने के लिए अभ्यर्थियों से मोटी रकम भी वसूल करते थे इनके पास से 11 मोबाइल,एडमिट कार्ड 21, 1 फर्जी वोटर आईडी,5 ब्लेंक चेक एसबीआई और एचडीएफसी की ,पैन कार्ड,आधार कार्ड,एटीएम कार्ड,समेत 56 हज़ार रुपये के साथ 1 बाइक और 1 स्कूटी बरामद की है। ये लोग फर्जी आईडी बनाने का मिस्किंग फोटो तैयार भी करते थे यह फोटो बिहार के पटना में एक कैफे में तैयार करती थी। एसटीएफ ने फर्जी आईडी बनाने वाली मशीन भी बरामद की हैपरीक्षा में सॉल्वर बैठाने के लिए यह लोग एक अभ्यर्थी से 5 से 6 लाख रुपये वसूलते थे। पुलिस के मुताबिक गिरोह के सदस्य मोबाइल पर कोड वर्ल्ड में बातें करते हैं, ताकि उन्हें पकड़ा न जा सके। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।इसमें प्रयागराज जनपद निवासी सरगना राहुल कुमार, साल्वर महेश कुमार यादव, प्रवेश यादव, सुनील कुमार शाह, ललित कुमार यादव, अजय कुमार तांती, विकास कुमार मालाकार, अभ्यर्थी मुकेश कुमार सिंह, रामबाबू पाल, अजय कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है
कल्याणपुर
इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार सॉल्वर गिरोह के कब्जे
से 11 मोबाइल, 21 एडमिट कार्ड, फर्जी वोटर आई कार्ड, पांच ब्लैंकचेक, कई
ड्राइविंग लाइसेंस, पेटीएम कार्ड, 19 आधार कार्ड, छह एटीएम कार्ड, तीन
पैनकार्ड, एक बुलेट, एक स्कूटी व 56 हजार से अधिक की रकम बरामद की गई
है। पुलिस के मुताबिक गिरोह के सदस्य मोबाइल पर कोड वर्ल्ड में बातें करते
हैं, ताकि उन्हें पकड़ा न जा सके। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जेल
भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।