रिपोर्ट - राज आर्या
विकास क्षेत्र रुधौली के ग्राम पंचायत हनुमानगंज में शनिवार को
क्षेत्रीय विधायक संजय जयसवाल ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण जन जागरुकता
कार्यक्रम का आयोज़न किया गया । इस दौरान विधायक ने ग्रामीणो की समस्याओं
के बारे में ग्रामीणों से पूछा और कहा कि कितने लोग शौचालय का प्रयोग करते
हैं और कितने लोग शौचालय बनवा चुके हैं ।
तो पता चला कि 312 शौचालय बनवाने हेतु चिन्हित किए गए थे जिसमें कुछ बन चुके हैं कुछ प्रकार चल रहा है। विधायक ने कहा कि हर कोई शौचालय बनवा कर खुले में शौच मुक्त देश को बनाने में सहयोग करें । ग्राम पंचायत में तैनाव सफाई कर्मी से जिसके पास शौचालय नहीं है उनकी सूची मागी तो सूची देने में असमर्थ रहा जिस पर विधायक ने कहा कि अपना काम ढंग से करो । ग्रामीणों से राशन के बारे में अवगत हुए और कहा कि सरकार ने कोटेदार द्वारा किया जा रही मनमानी को रोकने के लिए ई पास मशीन हर कोटेदार को उपलब्ध करा दी है जिससे कोटेदार तीस दिन राशन देंगे और किसी प्रकार का घालमेल नहीं कर पाएंगे ।ग्रामीणों ने विधायक को अवगत कराया कि मेरे ग्राम में जल निकासी की समस्या बनी रहती है जल निकासी को लेकर लोगों से आये दिन तकरार भी होते रहते हैं जिस पर विधायक ने ग्राम सचिव से जल निकासी हेतु 1 हफ्ते के अंदर नाली निर्माण कार्य करवाने को कहा । विधायक ने ग्राम सचिव से कहा कि ग्राम पंचायत के 10 स्थानों पर सार्वजनिक सोलर लाइट लगवा दे। मेरा सपना है कि जैसे हमने रुधौली को नगर पंचायत बनवाया है वैसे ही मानिकचन्द ,हनुमानगंज ,जमदाशाही को भी नगर पंचायत का दर्जा दिला सकूं
ग्रामीणों ने विधायक शादी घर व पुलिस चौकी की
मांग की ग्रामीण बताया कि पुलिस चौकी जो एक पशु अस्पताल में चल रहा है ।अंत
मे विधायक ने प्रधानमंत्री आवास योजना के 19लाभार्थि शौचालय के 25
लाभार्थियो को चेक दिया।इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी राम रेखा सरोज ,सहज
राम ऋतुराज पाण्डेय, रविशंकर चौधरी, हैदर अली ,अजीजुल्लाह ,बिजय चौधरी
,अवधेश यादव ,सुभाष चौधरी,सहित लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।