रिपोर्ट - तुफ़ैल ताहा
जिले की 108 नम्बर एम्बुलेंस सेवा हुई ठप पूरे ज़िले की करीब एक दर्जन एम्बुलेंस पहुची सदर कोतवाली दोपहर में वकीलों ने 108 नम्बर एम्बुलेंस के चालक व परिचालक को जमकर पीटा था पुलिस ने पीड़ित एम्बुलेंस चालक को ही कर दिया था थाने में बन्द पुलिस की एक तरफा कार्यवाही से नाराज़ होकर समूचे ज़िले की एम्बुलेंस सेवा एम्बुलेंस चालको ने की ठप ,दर - दर की ठोकरे खाने को मरीज़ मजबूर ,लखनऊ कंट्रोल रूम से 108 नम्बर सेवा पर कॉल आने पर हमीरपुर ज़िले में मरीज़ों को नही मिल रही है स्वास्थ सेवा ,सदर कोतवाली में लगा पूरे ज़िले की एम्बुलेंस का जमावड़ा एम्बुलेंस चालक अपने साथी को छुड़वाने की कर रहे हैं मांग , ज़िले में कई जगह हुए एक्सीडेंट के मरीज़ों को भी नही मिल रही समूचे ज़िले में एम्बुलेंस सेवा गुस्साए 108 एम्बुलेंस कर्मियों ने कोतवाली के बाहर दिया धरना अपने साथी को छुड़ाने के बाद दोबारा सुरु हुई 108 एम्बुलेंस सेवा फिलहाल काफी बवाल के बाद पुलिस ने दोनों ओर से तहरीर लेकर चालक को छोड़ा और एम्बुलेन्स सेवा दोबारा सुरु करने की बात कही।
हमीरपुर
जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में दोपहर में जगह न मिलने पर अधिवक्ताओं ने
पौथिया गांव मरीज लेने जा रही एम्बुलेंस से जगह न मिलने पर अधिवक्ताओं ने
एम्बुलेंस चालक को एस पी ऑफिस के पास जमकर मारा। जिसपर दोनों पक्ष एस पी के
सामने पहुंचा। अधिवक्ताओ ने कोतवाली में एम्बुलेंस चालक के खिलाफ दी
तहरीर। कोतवाली पुलिस ने एक तरफा फैसला करते हुए एम्बुलेंस चालक को किया
गिरफ्तार। मामले की जानकारी होने पर जिले की 108 एम्बुलेंस संचालको ने
कोतवाली में एम्बुलेंस खड़ी कर बंद किया सेवा। एम्बुलेंस संचालको के फैसले
से जिले में फैली अर्थव्यवस्था। संचालको ने कोतवाली के बाहर धरना देकर किया
रोड़ जाम। मामले की जानकारी होने पर सीओ सदर पहुंचे कोतवाली।
सरकारी अस्पताल से विकास खंड सुमेरपुर के पौथिया गांव
मरीज को लेने एंबुलेंस चालक महेंद्र निषाद व एएमटी मनीष शर्मा जा रहे थे ,
तभी तहसील रोड से बाइक से जा रहे यंग बार एसोशिएशन संघ के कोषाध्यक्ष
अधिवक्ता शैलेष सचान व महामंत्री दीपक चक्रवर्ती सुभाष बाजार की ओर किसी
काम से जा रहे एसपी कार्यालय के पास एंबुलेस व अधिवक्ताओं की वाहन आमने
सामने आ गए। जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी धीरे धीरे
कहासुनी विवाद का रूप ले लिया और मामला मार पीट तक आ गया।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।