ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
देश भर मे जगह- जगह लोग डॉ. भीमराव अंबेडकर का 62 वां
महापरिनिर्वाण दिवस मनाने में जुटे हुए है इसी क्रम में शहर में भारतीय
स्वतंत्र सँघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में इस महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर
उन्हें याद करते हुए सैकड़ो की संख्या में मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एकजुट
होकर रामादेवी से फूलबाग स्थित अंबेडकर प्रतिमा तक धम्म संदेश यात्रा
निकाली।
बाबा साहेब के बताये हुए रास्तों पर चलने का लिया संकल्प
बाबा साहेब के 62 वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर शहर में भी जगह जगह
बाबा साहेब को याद किया जा रहा है जहां भारतीय स्वतंत्र संघर्ष मोर्चा के
कार्यकर्ताओ ने सैकड़ो की संख्या में एकजुट होकर रामादेवी से फूलबाग स्थित
अम्बेडकर प्रतिमा तक बाइक से रैली निकालकर उनके पदचिन्हों पर चलने का
संकल्प लिया।
संयोजक सोनेलाल गौतम ने बताया कि बाबा
साहेब अंबेडकर जी का आज के दिन देहांत हुआ था इसी दिन से उनका
महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता चला आ रहा है
हम सभी बाबा साहेब के चाहने वाले लोग है उनकी याद में एक रैली निकालकर उनके बताए हुए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया है। और बाबरी मस्जिद विध्वंस हुआ था भाजपा की वजह से देश में अराजकता का माहौल बना हुआ है जो पूरी तरह से कानून व्यवस्था को बिगाड़ना चाहते है उनका मकसद है कि देश मे अमन चैन बहाल न होने पाए। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में बाबा साहेब अंबेडकर के आंदोलन को चलाएंगे और भारत बहुजन समाज के लोगो के घरों में जाकर आंदोलन के लिए तैयार करेंगे साथ ही उन्होंने राम जन्म भूमि निर्माण आंदोलन से बहुजन समाज को दूर रहने की अपील भी की। इस जुलूस में अजीत राजपूत, रंजीत राव,सुशील,श्याम, अजय,राजकुमार समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।