रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
फर्रुखाबाद जनपद आ रहे प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
जिले में 110 करोंड की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे| उपमुख्यमंत्री का जनपद
में कार्यक्रम आने से कार्यकर्ताओं को खुशी की लहर है|
सांसद मुकेश राजपूत
ने बताया की जनपद भोलेपुर व शुकरुल्लापुर ओवरब्रिज का शिलान्यास
उपमुख्यमंत्री केशब प्रसाद करेंगे| दोनों ओवरब्रिज की लागत लगभग 50 करोड़
रूपये आ रही है| इसके साथ ही ढाई घाट के पुल का भी लोकार्पण किया जायेगा|
उन्होंने बताया की संकिसा से मोहम्मदाबाद तकरीबन आठ किलोमीटर लम्बी सड़क की
चौड़ाई 3 मीटर से बढाकर 7 मीटर लम्बी की गयी है| जिसकी लागत लगभग 20 करोड़
होगी| वही हथियापुर से नवाबगंज मार्ग को भी 3 मीटर से 7 मीटर चौड़ा किया
जायेगा|
इससे बनाने में भी लगभग 28 करोंड का वजट खर्च होगा| उपमुख्यमंत्री
केशब प्रसाद मौर्य इन दोनों सडकों का भी शिलान्यास करेंगे| सांसद ने बताया
की जनपद में 1800 सौ परिषदीय विधालयों के प्रधानाचार्य ,300 सौ इंटर कालेज
के प्रधानाचार्य व 30 डिग्री कालेजों के प्राचार्य भी सम्मानित किये
जायेंगें| कुल मिलाकर 2160 लोगों को सीएम के कार्यक्रम में सम्मानित किया
जायेगा
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।