ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
2019 चुनाव नजदीक आते ही भाजपा आमजनमानस को 5 साल की अपनी
उपलब्धियों को गिनाने के साथ साथ जनता तक पहुंचाने के लिए सड़को पर उतरती
हुई दिखाई देने लगी है जिसके चलते भाजपा के 7 बार के विधायक और वर्तमान
उत्तर प्रदेश सरकार औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना के पुत्र करन महाना
भी अब सड़को पर उतरकर आमजनमानस को सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए दिखाई दे
रहे है।
राम मंदिर निर्माण के लिए संघर्ष जारी रहेगा
अभी
हाल ही में मंत्री सतीश महाना के बेटे करन महाना को भाजयुमो का राष्ट्रीय
कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। करन महाना जो युवा संगठन को लेकर हमेशा
से ही आगे से आगे कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होकर मिलजुलकर भाजयुमो को मजबूत
करते रहते है।और अब उन्हें जब उन्हें राष्ट्रीय
कार्यकारिणी का पद दे दिया तबसे पार्टी ने अपनी सक्रियता और बढ़ा दी है और
भाजयुमो के साथ संगठन को मजबूत बनाने के लिए सड़कों पर उतर चुके हैं देश
के प्रधानमंत्री के 5 साल के कार्यकाल की योजनाओं और उपलब्धियों को आम
जनमानस तक पहुंचाने के लिए सड़कों पर उतरकर गली गली मोहल्लों में पदयात्रा
कर लोगों को जागरूक कर रहे है। रविवार को करन महाना ने अपने निज निवास से
सैकड़ो की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ सड़को पर उतरकर अपनी
पदयात्रा को शुरू किया और क्षेत्र के विभिन्न इलाको जैसे लालबंगला
बाजार,शिवकटरा,काजीखेड़ा,रामादे वी में अपनी पद यात्रा की और लोगों को
पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों की जानकारी दी।
भाजपा की पद यात्रा का
सीधा मतलब तो यही कह रहा है कि वह भी चुनाव में कोई कसर नही छोड़ने वाले
भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य करन महाना ने बताया कि यह 15 दिन
की पद यात्रा विभिन्न विभिन्न मंडलों से निकाली जा रही है इसका उद्देश्य
यही है कि सरकार की नीतियों व उपलब्धियों को जनता के सामने रखेंगे। साथ ही
उन्होंने राम मंदिर निर्माण पर बोलते हुए कहा कि राम मंदिर पर जब तक मंदिर
नही बनेगा तब तक जन आंदोलन चलता रहेगा और मन्दिर निर्माण के लिए सँघर्ष
जारी रहेगा।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।