लखनऊ -कोहरे की वजह से ट्रेनों के संचालन में बाधा कम करने के लिए रेलवे ने 13 ट्रेनें निरस्त - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 12 December 2018

लखनऊ -कोहरे की वजह से ट्रेनों के संचालन में बाधा कम करने के लिए रेलवे ने 13 ट्रेनें निरस्त

  

लखनऊ -तहकीकात न्यूज़  
कोहरे की वजह से ट्रेनों के संचालन में बाधा कम करने के लिए रेलवे ने 13 ट्रेनें निरस्त कर दी हैं। छह ट्रेनों के फेरे घटा दिए हैं। चार ट्रेनों की दूरी कम कर दी है और चार ट्रेनों को बदले हुए रूट पर चलाने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 13 दिसंबर से 15 फरवरी तक लागू रहेगी। 

अधिकारियों के मुताबिक कोहरा पड़ने की वजह से ट्रेेनें लेट होती हैं, जिससे दूसरी ट्रेनें भी प्रभावित होती हैं। इस कारण रूट से लोड कम करने के लिए ऐसा किया गया है। ऐसे मेें आरक्षण कराते समय यात्री थोड़ा सावधानी बरतें।

ये ट्रेनें होंगी निरस्त
झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस (11109/11110), लखनऊ-आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस (11109/11110), चित्रकूट धाम-कानपुर इंटरसिटी (22441/22442) 13 दिसंबर से 15 फरवरी तक निरस्त रहेंगी। हटिया-आनंद विहार स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस (12873) 13 दिसंबर से 17 फरवरी तक, आनंद विहार-हटिया स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस (12874) 14 दिसंबर से 18 फरवरी तक निरस्त रहेगी। इसके अलावा लखनऊ-झांसी पैसेंजर, कानपुर-बाराबंकी मेमू (64235/64236), कानपुर-पनकी मेमू 13 दिसंबर से 15 फरवरी तक  निरस्त रहेंगी।

इन ट्रेनों के फेरे कम हुए
ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस (11124) रोज के बजाय 13 दिसंबर से 14 फरवरी के बीच सोमवार और शुक्रवार को निरस्त रहेगी। बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस (11123) 14 दिसंबर से 15 फरवरी के बीच गुरुवार और शुक्रवार को निरस्त रहेगी। भागलपुर-आनंद विहार गरीबरथ 20 दिसंबर से 14 फरवरी के बीच गुरुवार को और आनंद विहार-भागलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस 18 दिसंबर से 13 फरवरी तक हर बुधवार निरस्त रहेगी। सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस 15 दिसंबर से 16 फरवरी के बीच हर बुधवार और शनिवार और अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस 14 दिसंबर से 15 फरवरी के बीच मंगलवार और शुक्रवार को निरस्त रहेंगी। 

इसका भी ध्यान रखें
इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस (अप डाउन) 13 दिसंबर से 16 फरवरी तक मथुरा और जयपुर के बीच नहीं चलेगी। हावड़ा-श्रीगंगानगर 13 दिसंबर से 15 फरवरी के बीच हावड़ा और आगरा के बीच नहीं चलेगी।

इसके अलावा कोटा-पटना एक्सप्रेस (अप-डाउन) 13 दिसंबर से 15 फरवरी के बीच अपने नियमित रूट कानपुर-टूंडला-आगरा-मथुरा-भरतपुर से न चलकर कानपुर-फर्रुखाबाद-कासगंज-मथुरा-अछनेरा-भरतपुर रूट से चले

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।